नायब तहसीलदार टप्पा कार्यालय में सुनवाई व निराकरण हेतु दिवस घोषित

पन्ना 04 सितंबर 18/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई/शाहनगर ने बताया है कि कलेक्टर महोदय द्वारा राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में नायब तहसीलदार टप्पा कार्यालय में राजस्व कार्यो/राजस्व प्रकरणों में सुनवाई व निराकरण हेतु सुनवाई दिवस सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार कल्दा टप्पा कार्यालय में सोमवार को, नायब तहसीलदार हरदुआ पटेल टप्पा कार्यालय में गुरूवार को तथा नायब तहसीलदार विसानी टप्पा कार्यालय में शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित नायब तहसीलदार को आदेश दिए हैं कि नियत टप्पा कार्यालय में नियत दिवस में कार्यवाही सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
समाचार क्रमांक 45-2733

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार