सद्भावना दिवस पर कलेक्ट्रेट में दिलाई गयी शपथ

पन्ना 20 अगस्त 18/सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा प्रातः 11 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलायी गयी। उन्होंने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव के बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलायी। इस मौके पर उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी, कर्मचारियों से सद्भावना को हृदय से आत्मसात करने का आग्रह किया। शपथ ग्रहण के दौरान एसडीएम पन्ना श्री बी.बी. पाण्डेय सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 252-2503

Comments