कृषकों एवं कृषि वैज्ञानिकांे के बीच इंटरफेस कार्यक्रम आयोजित

पन्ना 20 अगस्त 18/कार्यालय उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा जिला पन्ना प्रांगण में 20 अगस्त को कृषकों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच इंटरॅेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ बी.एस. किरार द्वारा कृषको की आय पाॅच वर्ष में दो गुना करने संबंधी उन्नत कृषि तकनीकि जानकारी कृषकों को प्रदान की तथा धान की श्री विधि एवं सोयाबीन की रिज एण्ड फरों पद्धति विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

    डाॅ रीतेश जयसवाल द्वारा उडद की फसल पर जानकारी दी तथा खरीफ फसलों की कीट एवं रोग नियंत्रण कंे बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उपसंचालक कृषि ए.पी. सुमन द्वारा कृषक समृद्धि योजना तथा विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शाहनगर बी.पी. मिश्रा द्वारा पशुपालन तथा डेयरी प्रबंधन पर कृषको को सलाह दी गई। श्री राम रिछारिया ग्रा.कृ.वि. अधिकारी वि.ख. पन्ना द्वारा जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप टांका, गोबर गैस, जैविक कीट नियंत्रण के बारे में कृषको को जानकारी दी गई। कार्याक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री राय, बी0टी0एम0, अरूण पाल बागरी, शिव मंगल सिंह, श्री नरेन्द्र मोहन तिवारी, ए.टी.एम. संदीप कुमार प्रजापति, कमलाकांत परौहा, राम कुसल कुशवाहा, जयचंद लोधी, तेजस्विनी से कीर्तिभन गौतम तथा एन.आर.एल.एम की राज कुमारी पटेल, नीतू दत्ता, अर्चना त्रिपाठी, कृषक मित्र राम भगत कुशवाहा ,रूप सिंह यादव, अशोक सिंह, ओम नारायण शुक्ला, रामपाल पटेल आदि के सहयोग से आयोजन किया गया।
समाचार क्रमांक 264-2515




   














   
















Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

E-रोजगार और निर्माण 10 सितम्बर से 16 सितम्बर - 2018

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आज वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित