बीएलओ सुपरवाईजर की बैठक आज
पन्ना 23 अगस्त 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक 10 बीएलओ पर एक बीएलओ सुपरवाईजर की नियुक्ति की गयी है किन्तु बीएलओ सुपरवाईजर द्वारा उन्हें सौंपे गए उत्तरदायित्व निर्वहन सुचारू रूप से नही किया जा रहा है। जिससे बीएलओ सुपरवाईजर के कार्य की समीक्षा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना द्वारा की जाएगी। उन्होंने समस्त तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर से कहा है कि अपनी तहसील से संबंधित समस्त बीएलओ सुपरवाईजर को सूचित करें कि 24 अगस्त 2018 को शाम 4 बजे शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय बस स्टैण्ड के पास पन्ना में समस्त जानकारी सहित बैठक में उपस्थित रहें। समीक्षा उपरांत बिन्दुवार जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करें।
समाचार क्रमांक 299-2550
Comments
Post a Comment