’’फ्रन्ट आॅफिस’’ निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह

पन्ना 23 अगस्त 18/जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मुहम्मद जीलानी ने बताया है कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना के अनुमोदनोपरांत 23 अगस्त से कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर पन्ना के दृश्यमान भाग पर ’’फ्रन्ट आॅफिस’’ की शुरूआत की गयी है।

    उन्होंने बताया कि ’’फ्रन्ट आॅफिस’’ में रिटेनर अधिवक्ता/पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वालेन्टियर्स को निर्देशित किया गया है, जिनके द्वारा जरूरतमंद आमजनों को विधिक सहायता एवं सलाह निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
समाचार क्रमांक 292-2543

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक