मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता


पन्ना 23 अगस्त 18/तहसीलदार पन्ना के प्रतिवेदन अनुसार 5 जुलाई 2018 को कुमारी रीता गौड पिता राजेश गौड उम्र 09 वर्ष निवासी ग्राम जनकपुर की गिरजा बाई पति संतोष यादव के खेत में निर्मित चैपरा में गिरने से पानी में डूब जाने से उसकी मृत्यु हो गयी थी। तहसीलदार द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी पन्ना जिला पन्ना में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।

    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना ने तहसीलदार पन्ना के प्रतिवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों एवं उनके द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर मृतिका के निकटतम वैध वारिस पिता राजेश गौड निवासी ग्राम जनकपुर तहसील व जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। तहसीलदार पन्ना को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने के आदेश दिए गए हैं।
समाचार क्रमांक 297-2548

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित