संकुल केन्द्र मोहन्द्रा अन्तर्गत संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण अवैधानिक रूप से अनुपस्थितों को अवैतनिक करते हुए किया डाइजनाॅन

पन्ना 31 अगस्त 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल के प्रभारी श्री आर.पी. भटनागर प्राचार्य डाईट पन्ना द्वारा विगत दिवस संकुल केन्द्र मोहन्द्रा अन्तर्गत संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए श्री एच.एस. यादव प्रभारी प्राचार्य शा. उमावि मोहन्द्रा एवं श्री दुल्ली प्रसाद गौड सहायक अध्यापक शा. संस्कृत मा.शाला अम्हा द्वारा अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने के कारण के कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही श्री अमृतलाल तंतुवाय, सहायक अध्यापक शा.प्रा.शा. खिरवाटोला को दिनांक 24 अगस्त 2018 तथा श्री अनिल पटेल एवं अवध लाल पटेल कार्यवाहक जनशिक्षक मोहन्द्रा दिनांक 23 एवं 24 अगस्त 2018 को अवैधानिक रूप से अनुपस्थित रहने के दिवसों की वेतन को अवैतनिक करते हुए डाइजनाॅन किए जाने का आदेश जारी किया गया है।
समाचार क्रमांक 436-2689

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार