शाला पिपरवाह में बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु द्वितीय किश्त की राशि जारी

पन्ना 31 अगस्त 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जिला खनिज प्रतिष्ठान अन्तर्गत मा. शाला पिपरवाह में बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु 3 लाख 91 हजार 980 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गयी है। जिसमंे प्रथम किश्त एक लाख 95 हजार 990 रूपये की राशि पूर्व में जारी की गयी है।

    उन्होंने बताया कि जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना द्वारा प्रस्तुत उपयोगिता प्रमाण पत्र में प्रतिवेदित किया गया है कि कार्य प्रगतिरत है कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु राशि की आवश्यकता है जिसके अनुक्रम में माध्यमिक शाला पिपरवाह में बाउण्ड्रीवाल निर्माण हेतु एक लाख 95 हजार 990 रूपये की द्वितीय किश्त जारी की गयी है। निर्माण एजेन्सी ग्राम पंचायत पिपरवाह को बनाया गया है। यह राशि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद अन्तर्गत जिला स्तर पर उपलब्ध राशि से विकलनीय होगी।
समाचार क्रमांक 429-2680

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा