मृतक के वारिस को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

पन्ना 31 अगस्त 18/तहसीलदार पन्ना के प्रतिवेदन अनुसार दिनांक 01 जून 2018 को श्रीमती संगीता अहिरवार पति राकेश अहिरवार उम्र 27 वर्ष निवासी कृष्णाकल्याणपुर तहसील पन्ना जिला पन्ना की किसी जहरीले कीड के काटने से मृत्यु हो गई थी। तहसीलदार द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी पन्ना जिला पन्ना में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।

    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना ने तहसीलदार पन्ना के प्रतिवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों एवं उनके द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर मृतिका के निकटतम वैध वारिस पति श्री राकेश अहिरवार निवासी कृष्णाकल्याणपुर तहसील व जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। तहसीलदार पन्ना को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने के आदेश दिए गए हैं।
समाचार क्रमांक 427-2678

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा