राष्ट्रीय बहादुरी पुरूस्कार आवेदन की अंतिम तिथि आज

पन्ना 30 जुलाई 18/सामाजिक कुरीतियों या अपराध के विरूद्ध अपनी जान को जोखिम में डालते हुए 06 से 18 वर्ष तक के बालक/बालिका जिसने भी इन सामाजिक कुरीतियों या अपराधों को मिटाने में (01 जुलाई 2017 से 30 जून 2018) तक किसी व्यक्ति या समुदाय की मदद की हो, ऐसे बहादुर साहसी बालक/बालिकाओं को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रदाय किया जाता है। 

    सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास (सशक्तिकरण) पन्ना ने ऐसे साहसी/बहादुर बालक/बालिकाओं से आवेदन 31 जुलाई 2018 तक जमा करने की अपील की है। आवेदक निःशुल्क आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी हेतु जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय मुख्य डाक घर के पास इन्द्रपुरी कालोनी पन्ना से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07732-250579 है।
समाचार क्रमांक 390-2324

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार