मंत्री सुश्री महदेले ने अजयगढ क्षेत्र में दी नई सौगात लगभग 80 लाख की लागत के 1460 मीटर अजयपाल मार्ग निर्माण का किया भूमिपूजन अजयपाल किले तक मार्ग निर्माण से जिले में पर्यटन को मिलेगा बढावा-मंत्री सुश्री महदेले
पन्ना 23 फरवरी 18/सुश्री कुसुम सिंह महदेेले मंत्री पीएचई विभाग द्वारा आज अजयगढ में अजयपाल किला के मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया गया। यह मार्ग अजयपाल किले तक कुल 1460 मीटर लम्बाई का नगर परिषद अजयगढ द्वारा बनाया जाएगा। जिसकी अनुमानित लागत 79 लाख 30 हजार रूपये है। जिसके अन्तर्गत 3 पुलियों का निर्माण भी कराया जाना है। मार्ग के निर्माण के लिए 3 माह की समयसीमा निर्धारित की गयी है। मंत्री सुश्री महदेेले के प्रयासों तथा वन विभाग के सहयोग से इस मार्ग का निर्माण प्रारंभ होने जा रहा है। भूमिपूजन के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, श्री आशुतोष महदेले, श्री उमेश कुमार निगम, शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ विनय कुमार द्विवेदी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अजयगढ अभयराज सिंह, पन्ना टाइगर रिजर्व के रेंजर एल.बी. तिवारी, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री सुश्री महदेेले ने कहा कि चंदेल राजाओं द्वारा विकसित इस ऐतिहासिक अजयपाल किले तक पहुंच मार्ग की आवश्यकता बनी हुई थी। पहुंच मार्ग के अभाव में यह पर्यटन के क्षेत्र में शामिल नही हो पा रहा था। यह हर्ष का विषय है कि आज यह सपना पूरा होेने जा रहा है। पूर्व में किले तक सीढियों का निर्माण भी बहुत प्रयासों के बाद संभव हो सका था। यह क्षेत्र पन्ना टाईगर रिजर्व के बफरजोन में आता है। वन विभाग और रेंजर श्री तिवारी के प्रयासों से यहां सडक का निर्माण संभव हो सका है। इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि किले तक पहुंच मार्ग के बनने से पर्यटन को बढावा मिलेगा। जिससे अजयगढ क्षेत्र के साथ-साथ जिले का भी विकास होगा। उन्होंने मार्ग का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के अन्दर करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उपयंत्री नगर परिषद अजयगढ द्वारा मार्ग के संबंध में जानकारी दी गयी।
समाचार क्रमांक 218-498

Comments
Post a Comment