मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 23 फरवरी 18/तहसीलदार देवेन्द्रनगर के प्रतिवेदन अनुसार संत कुमार गौतम निवासी भटहरमेघा की मृत्यु 16 जून 2017 के धान की निदाई करते समय बडी विद्युत लाईन का तार टूट जाने व करेन्ट लग जाने से हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना ने कलेक्टर न्यायालय में मृतक के निकटतम वैध वारिस पत्नी श्रीमती हीरा बाई गौतम निवासी भटहरमेघा एवं पुत्र भवानीशंकर गौतम, पुत्री कु. सत्यभामा गौतम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।

तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक संत कुमार गौतम के निकटतम वैध वारिस पत्नी श्रीमती हीरा बाई गौतम एवं पुत्र भवानीशंकर गौतम, पुत्री कु. सत्यभामा गौतम निवासी भटहरमेघा तहसील देवेन्द्रनगर जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने प्रभारी अधिकारी वित्त शाखा को राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 230-510

Comments

Popular posts from this blog

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार

पन्ना जिले में मणिपुर इम्फाल से आये स्टीविया के टिषूकल्चर के पौधे