किसान पंजीयन की तिथि 31 मार्च तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी

पन्ना 27 मार्च 18/राज्य शासन द्वारा रबी 2017-18 अंतर्गत चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए चिन्हांकित कृषि उपज मण्डियों को प्राईज सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत खरीदी केन्द्र घोषित किया गया है। इन केन्द्रों पर मार्कफेड एवं नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से 31 मई तक किया जाएगा।

       भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत किए गए इन तीनों फसलों के पंजीयन न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रयोजन के लिए वैध माने जाएंगे। भावान्तर योजना के अंतर्गत इन फसलों के पंजीयन की तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई थी। अब यह तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने पंजीयन से शेष रह गए जिले के सभी किसान भाईयों से अपील की है कि 31 मार्च तक नजदीकी उपार्जन केन्द्र अथवा कृषि उपज मण्डियों के माध्यम से अपने पंजीयन कराएं तथा योजना का लाभ उठाएं।
समाचार क्रमांक 290-876

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार