गणतंत्र दिवस समारोह में निकलेंगी मनोहारी झाकियां

पन्ना 25 जनवरी 18/गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड मैदान में आयोजित किया जा रहा है। समारोह विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली झाकियां प्रस्तुत की जाएंगी। झाकियों में विभाग की उपलब्धियों तथा प्रमुख योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया कि समारोह में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, प्रधानमंत्री सडक योजना, पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पशुपालन तथा उद्यानकी विभाग आदि विभागों द्वारा झाकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कलेक्टर श्री खत्री ने बताया कि झांकियों की विषयवस्तु एवं रचनात्मक प्रदर्शन के आधार पर प्रथम तीन उत्कृष्ट झांकियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
समाचार क्रमांक 228-228

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार