सभी शालाओं में गणतंत्र दिवस में मिलेगा हलुवा-पूरी

पन्ना 25 जनवरी 18/जिले की सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में गणतंत्र दिवस पर विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुुमार मिश्रा ने कहा है कि सभी शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन के तहत सब्जी, पूरी, खीर अथवा सब्जी, पूरी, हलुवा एवं लड्डू का बच्चों में वितरण कराएं।



मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा है कि सभी प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष मध्यान्ह भोजन के लिए आवश्यक प्रबंध करें। पूरी स्वच्छता के साथ भोजन तैयार कर विद्यार्थियों में वितरित कराएं। निरीक्षण रोस्टर के अनुसार निर्धारित अन्त्योदय राशन कार्डधारी वृद्धजनों एवं माताओं को भी विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल करें। उन्होंने विशेष मध्यान्ह भोजन के लिए तैनात नोडल अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर विशेष मध्यान्ह भोजन के संबंध में निरीक्षण के बाद प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 219-219

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार