फरार स्थाई वारंटी पर एक हजार का ईनाम घोषित

पन्ना 25 जनवरी 18/थाना कोतवाली जिला पन्ना के प्रकरण 295/01 में फरार स्थाई वारंटी शब्बीर पिता अब्दुल गफ्फूर मुसलमान उम्र 23 वर्ष निवासी आगरा मोहल्ला पन्ना की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।



प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने फरार स्थाई वारंटी शब्बीर पिता अब्दुल गफ्फूर को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को एक हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 222-222

Comments