Posts

सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप का गठन

Image
पन्ना 07 सितंबर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप का गठन किया जाना है। इस संबंध में जिले के सभी  तहसीलों के तहसीलदारों को अपने-अपने तहसीलों के अंतर्गत स्थित मतदान केंद्रों में बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप का गठन करने संबंधी आदेश उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए थे इसके पश्चात स्मरण पत्र भी दिया गया था परंतु अभी तक किसी भी तहसील के बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप के गठन के संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं है। इस संबंध में समस्त तहसीलदारों को अपनी तहसीलों के बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप का गठन कर 8 सितंबर 2018 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार के विलंब अथवा अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर संबंधित तहसीलदार स्वयं उत्तरदाई होंगे। समाचार क्रमांक 109-2797

जिले में पहली बार सिटी वॉक फेस्टिवल 9 सितम्बर से प्रातः 7 बजे मोहनराज विलास होटल चैराहे से प्रारंभ होगी वाॅक, प्रातः 9 बजे श्री जुगल किशोर जी मंदिर में समाप्त होगी कलेक्टर श्री खत्री ने शहरवासियों से बडी संख्या में पंजीयन कराने और वाॅक में शामिल होने की अपील की है पंजीयन के लिए विजिट करें ूूूण्पदकपंूपजीसवबंसेण्बवउ

Image
पन्ना 07 सितंबर 18/राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पर्यटन को बढावा देने के लिए सितंबर माह में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा सिटी वाॅक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। पन्ना जिले में पहली बार यह सिटी वाॅक फेस्टिवल 9 सितंबर 2018 से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर 9 सितंबर को प्रातः 7 बजे मोहनराज विलास होटल चैराहे से सिटी वाॅक प्रारंभ होगी। यह शहर के गांधी चैक होते हुए श्री जुगल किशोर जी मंदिर में समाप्त होगी। आम लोगों में अपने शहर के प्रति जागरूकता, लगाव और गौरव की भावना उत्पन्न करने के मकसद से यह आयोजन किया जा रहा है। ‘हमारा शहर-हमारी धरोहर’, ‘सुन्दर शहर -स्वच्छ शहर’, ‘हमारा शहर - अपना शहर’ जैसे स्लोगन के साथ सिटी वॉक फेस्टिवल में वॉक लीडर, वॉक आइकॉन और प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।     इस सिटी वाॅक में कोई भी स्थानीय व्यक्ति भाग ले सकता है। इसके लिए आॅनलाईन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के लिए ूूूण्पदकपंूपजीसवबंसेण्बवउ बेवसाईट पर विजिट किया जा सकता है। आॅनलाईन पंजीयन में किसी तरह की असुविधा होने पर अपनी जानकारी अथवा दस्तावेज मुख्य नगरपालि...

नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज

Image
पन्ना 07 सितंबर 18/न्यायाधिपति, सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2018 की आगामी नेशनल लोक अदालत सम्पूर्ण भारत में 08 सितंबर 2018 को सर्वोच्च न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय स्तर एवं तहसील न्यायालयों में आयोजित की जाएगी।     इस संबंध में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मुहम्मद जीलानी ने बताया कि पन्ना जिले में भी जिला न्यायालय स्तर तथा तहसील न्यायालयों मेें जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री राजेश कुमार कोष्टा के कुशल मार्गदर्शन में 08 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे से नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि 08 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन प्रकरण (मुकदमा पूर्व) के अन्तर्गत एन.आई. एक्ट की धारा 138 के प्रकरण, बैंक रिकवरी, श्रम विवाद प्रकरण, विद्युत एवं जलकर/बिल (अशमनीय मामलों को छोडकर) आदि अन्य मामले रखे जाएंगे।     उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित प्रकरण आपराधिक शमनीय अपराध, एन.आई. एक्ट की धारा 138...

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 प्रत्येक श्रेणी की चार संस्थाओं को किया जाएगा सम्मानित इच्छुक संस्था 10 सितंबर तक जनपद स्तर पर नामांकन फार्म प्राप्त करें

Image
पन्ना 07 सितंबर 18/अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 अन्तर्गत विद्यालय, आंगनवाडी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र एवं ग्राम पंचायत में से प्रत्येक श्रेणी की 4 संस्थाओं को 20 हजार रूपये से पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया जाना है।     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि इच्छुक संस्था जनपद स्तर से 10 सितंबर 2018 तक नामांकन फार्म प्राप्त कर सकती हैं। जनपद पंचायत नामांकित संस्थाआंे की स्वच्छता स्थिति का आंकलन कराकर प्रत्येक श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ 5 संस्थाओं का नामांकन 20 सितंबर 2018 तक जिला पंचायत भेजेगी। जनपद स्तर से प्राप्त नामांकन फार्म को जिला स्तर से अनुमोदित कर जिला स्तर से 02 अक्टूबर 2018 को पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा।     उन्होंने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने हेतु 100 अंक का मापदण्ड रखा गया है। जिसमें ग्राम पंचायत शासकीय/अशासकीय भवन की साफ-सफाई एवं पुताई के लिए 20 अंक, ग्राम की नालियों की साफ-सफाई एवं कुओं में ब्लीचिंग पाउडर का ...

जिले में अब तक 805.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Image
पन्ना 07 सितंबर 18/अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मि.मी. है। जिसमंे जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत 01 जून से अब तक 805.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 716.6 मि.मी. दर्ज की गयी थी।     उन्होंने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 806.4 मि.मी., गुनौर में 671.2 मि.मी., पवई में 908.8 मि.मी., शाहनगर में 779.8 मि.मी. तथा अजयगढ में 863.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र पवई में तथा न्यूनतम वर्षा गुनौर में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 716.6 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 809.7 मि.मी., गुनौर में 613.3 मि.मी., पवई में 749.0 मि.मी., शाहनगर में 775.3 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 635.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 07 सितंबर 2018 को जिले की औसत वर्षा 51.0 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 24.0 मि.मी., गुनौर में 35.0 मि.मी., पवई में 74.6 मि.मी., शाहनगर में 57.4 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 6...

मास्टर ट्रेनर्स को आगामी आदेश पर्यन्त तक ईव्हीएम एवं वीवीपैट का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश

Image
पन्ना 07 सितंबर 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि कार्यालय द्वारा समस्त परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सहायक संचालक उद्यानिकी, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं समस्त तहसीलदारों को प्रचार-प्रसार हेतु ईव्हीएम एवं वीवीपैट प्रदान करते हुए मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गयी है। प्रचार-प्रसार का कार्य निरंतर चलना है।     उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिए हैं कि आगामी आदेश पर्यन्त तक ईव्हीएम एवं वीवीपैट का प्रचार-प्रसार करते रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। समाचार क्रमांक 97-2785

आपत्तियां/सुझाव 15 दिवस के अंदर करें प्रस्तुत

Image
पन्ना 07 सितंबर 18/मध्यप्रदेश     तहसीलदार पन्ना श्री निकेत चैरसिया ने बताया है कि दोनों हल्कों को राजस्व निरीक्षक मंडल ककरहटी तहसील देवेन्द्रनगर से राजस्व निरीक्षक मंडल पन्ना तहसील पन्ना में सम्मलित कर तहसील पन्ना एवं देवेन्द्रनगर की सीमाओं को परिवर्तित करने का भी प्रस्ताव होगा। उन्होंने कहा है कि परिवर्तन में यदि कोई को आपत्तियाॅ/सुझाव हो हो 15 दिवस के अन्दर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। वाद म्याद प्राप्त आपत्तियों/सुझावों पर कोई विचार नही किया जाएगा। समाचार क्रमांक 98-2786

मास्टर ट्रेनर्स की बैठक आज

Image
पन्ना 07 सितंबर 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.बी. पाण्डेय ने बताया है कि 08 सितंबर 2018 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स की बैठक आयोजित की गयी है। जिसमंे जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, पवई-58 विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, गुनौर-59 विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं पन्ना-60 विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहंेगे। उन्होंने सभी संबंधित मास्टर ट्रेनर्स से नियत दिनांक एवं समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 99-2787

केन्द्रीय सैनिक बोर्ड से मिलने वाली आर्थिक सहायता की अंतिम तिथियां

Image
पन्ना 07 सितंबर 18/कमाण्डर मधुकर जोशी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी छतरपुर ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों को सूचित किया है कि केन्द्रीय सैनिक बोर्ड से मिलने वाली आर्थिक सहायता की अंतिम तिथियाॅं में परिवर्तन किया गया है।     उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता प्रकारानुसार प्यूनरी (प्रारंभिक) के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में 01 मार्च 2019, शिक्षा हेतु वित्तीय वर्ष 2017-18 (कक्षा 1 से 9 एवं 11) हेतु 30 सितंबर 2019, वर्ष 2017-18 (कक्षा 10 एवं 12) हेतु 30 अक्टूबर 2018 तथा वित्तीय वर्ष 2017-18 (स्नातक के नीचे) हेतु 30 नवंबर 2018 अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। भू.पू. सैनिक की मृत्यु पर दाहसंस्कार हेतु मृत्यु की दिनांक से 365 दिन के अन्दर, माता-पिता की मृत्यु पर अनाथ बच्चे (प्रारंभिक) एवं 100 प्रतिशत विकलंग बच्चे हेतु कोई अंतिम तिथि नही है। वेकेशनल ट्रेनिंग कोर्स की समाप्ति पर कोर्स समाप्ति के 180 दिन के अन्दर, एनडीए केडेट (प्रारंभिक) वित्तीय वर्ष 2018-19 में 01 मार्च 2019, मकान की मरम्मत जो 100 प्रतिशत विकलांग सैनिक नही है - संबंधित प्रदेश का आदेश जिसमें प्राकृतिक घटना का उल्लेख हो हेतु सं...

सम्पत्ति विरूपण के तहत की जा रही कार्यवाहियाॅं

Image
पन्ना 07 सितंबर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री के निर्देशानुसार सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के पालन में नगरपालिका, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा पन्ना शहर में स्थित शासकीय सम्पत्तियों पर लगाई गयी प्रचार सामग्री, होडिंग्स, फ्लेक्स आदि को हटाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 सितंबर 2018 को नगरपालिका अधिकारी व उनके अमले द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों पर लगे ट्रेफिक बूथ पर फ्लेक्स कलेक्ट्रेट से लगे होर्डिंग्स, जुगलकिशोर मंदिर, छत्रसाल पार्क, डायमण्ड पार्क व गांधी चैक से भी होर्डिंग्स को हटाया गया है। विद्युत विभाग द्वारा भी बिजली के खम्बों पर लगे फ्लेक्स एवं अन्य प्रचार सामग्री को हटाया गया है।     इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर श्री रावत ने बताया कि अन्य कार्यालय द्वारा भी अपनी बाउण्ड्रीवाल पर लगे राजनैतिक व नारों को पुताई कर मिटा दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्पत्ति विरूपण की यह कार्यवाही पूरे जिले में की जानी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी अब इस तरह से फ्लेक्स व नारे शासकीय सम्पत्तियों पर न लगाएं। यदि कोई हटाई गयी प्रचार सामग्री को वाप...