सम्पत्ति विरूपण के तहत की जा रही कार्यवाहियाॅं
पन्ना 07 सितंबर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री के निर्देशानुसार सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के पालन में नगरपालिका, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा पन्ना शहर में स्थित शासकीय सम्पत्तियों पर लगाई गयी प्रचार सामग्री, होडिंग्स, फ्लेक्स आदि को हटाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 सितंबर 2018 को नगरपालिका अधिकारी व उनके अमले द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों पर लगे ट्रेफिक बूथ पर फ्लेक्स कलेक्ट्रेट से लगे होर्डिंग्स, जुगलकिशोर मंदिर, छत्रसाल पार्क, डायमण्ड पार्क व गांधी चैक से भी होर्डिंग्स को हटाया गया है। विद्युत विभाग द्वारा भी बिजली के खम्बों पर लगे फ्लेक्स एवं अन्य प्रचार सामग्री को हटाया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर श्री रावत ने बताया कि अन्य कार्यालय द्वारा भी अपनी बाउण्ड्रीवाल पर लगे राजनैतिक व नारों को पुताई कर मिटा दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्पत्ति विरूपण की यह कार्यवाही पूरे जिले में की जानी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी अब इस तरह से फ्लेक्स व नारे शासकीय सम्पत्तियों पर न लगाएं। यदि कोई हटाई गयी प्रचार सामग्री को वापस से लगाता है तो उसके विरूद्ध पुलिस प्राथमिकी की कार्यवाही की जाएगी। नियमानुसार निजी सम्पत्ति पर भी अगर कोई बिना अनुमति के कोई होडिंग्स व नारे लिखता है तो सम्पत्ति मालिक के आवेदन पर भी कार्यवाही की जाएगी।
समाचार क्रमांक 101-2789

Comments
Post a Comment