Posts

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक तत्परता के साथ समय अवधि के अन्दर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गयी। गत दिवस आयोजित इस बैठक में कलेक्टर द्वारा आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, राजस्व वसूली, भूअर्जन एवं राशि वितरण, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के प्रकरणों की अनुविभागवार एवं तहसीलवार विस्तृत समीक्षा की गयी। इसके अलावा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों, समय सीमा एवं जनसुनवाई के लंबित पत्रों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा से बाह्य प्रकरणों की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। इस दौरान समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अधीक्षक भूअभिलेख, समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। बैठक में आरसीएमएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि समस्त राजस्व अधिकारी उनके न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराएं। प्रकरणों में सुनवाई के लिए अनावश्यक रूप से लम्बी तिथि न दी जाए। प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। सीएम हेल्...

वन्दे मातरम् से शुरू हुए कार्यालय

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/माह के प्रथम दिन जिले के कार्यालयों में वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुई। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने वन्दे मातरम् का गायन कराया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालयों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। समाचार क्रमांक 01-2690

डाॅ. तिवारी द्वारा आशा प्रोत्साहन राशि के वितरण की दी गई जानकारी

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एल.के. तिवारी द्वारा 31 अगस्त 2018 को जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्ष 2018-19 में आशाओं को प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि मंे संशोधन किया गया है। आशा प्रोत्साहन राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर प्रतिमाह दिनांक 01 से 07 तारीख तक अनिवार्यतः कर दिये जाने के निर्देश दिए गए हैं। आशा प्रोत्साहन राशि भुगतान के पूर्व आशा साफ्टवेयर में दर्ज करना अनिवार्य है। आशा के भुगतान बाउचर का सत्यापन आशा डायरी के माध्यम से किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान के लिये आवश्यक शर्ते सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आशा ग्राम में ही निवास करती हो, 01 सितम्बर से लगातार 06 माह तक आशा बैठक तथा ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में शामिल हो, 01 अप्रैल 2018 से आशा डायरी पूर्णतः अपडेट की गयी हो, सितम्बर 2017 के बाद से उसका कार्य प्रदर्शन 75 प्रतिशत या उससे अधिक हो, इसके बाद आशा कार्यकर्ता के द्वारा गर्भावास्था के दौरान 14 दिन के अंदर जांच करायी गयी हो, एचबीएनसी के दिशा निर्देशों के अनुरूप माह मंे जन्म लिए समस्त प्रसूताओ...

सम्पत्ति के विरूपण की रोकथाम हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री रावत जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के अन्तर्गत म0प्र0 सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 के तहत सार्वजनिक सम्पत्ति के विरूपण की रोकथाम हेतु श्री भूपेन्द्र रावत (7049610171) डिप्टी कलेक्टर पन्ना को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने श्री रावत को निर्देश दिए हैं कि विरूपण अधिनियम के प्रावधानों के तहत जिला स्तर पर समस्त अपेक्षित कार्यवाही कराकर प्रति सप्ताह प्रतिवेदन श्री लोकेश कुमार जाटव अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म0प्र0 भोपाल को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। समाचार क्रमांक 03-2692

फसल पंजीयन की तिथि में वृद्धि

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, म¨टा अनाज अ©र अन्य फसल¨ं के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया क¨ सरल किया गया है। साथ ही पंजीयन की तिथि बढ़ाकर 20 सितम्बर कर दी गई है। इस संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। इस संबंध में संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी निर्देर्शोे के तहत पंजीयन का कार्य प्रातरू 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जायेगा। किसान¨ं द्वारा खसरा अथवा वन अधिकार पट्टे इत्यादि में से क¨ई एक दस्तावेज साक्ष्य की स्व-प्रमाणित छायाप्रति स्वरूप ली जायेगी। किसान¨ं से राजस्व विभाग का अलग से प्रमाणीकरण नहीं माँगा जायेगा। अब भू-अधिकार ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता नहीं ह¨गी। किसान¨ं का एक ही बैंक खाता पर्याप्त ह¨गा। उनसे दूसरे बैंक खाता क्रमांक की माँग नहीं की जाये। संयुक्त भूमि खाते की स्थिति में समस्त खाताधारिय¨ं की पंजीयन केन्द्र पर उपस्थिति अथवा उनसे किसी प्रकार की सहमति अ©र शपथ-पत्र लिये जाने के निर्देश नहीं हैं। संयुक्त खाताधारिय¨ं की स्थिति में किसी भी एक खाताधारी द्वारा आवेदन दिये जाने पर पंजीयन किया जायेगा। पंजीयन केन्द्र...

अब 7 सितम्बर तक लिये जायेगें निर्वाचक नामावली में दावे अ©र आपत्ति

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/भारत निर्वाचन आय¨ग ने प्रदेश के फ¨ट¨ निर्वाचक नामावलिय¨ं में चल रहे द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये प्रदेश के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र¨ं के लिये दाव¨ं एवं आपत्तिय¨ं क¨ प्रस्तुत करने के लिये अंतिम तारीख क¨ 7 सिम्बर 2018 तक बढा दिया है। पहले दावे आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने अपील करते हुए कहा है कि जिले के सभी मतदाता बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठायें और मतदाता सूची से संबंधित दावे-आपत्तियां शीघ्र प्रस्तुत करें। समाचार क्रमांक 05-2694

जिले में अब तक 681.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मि.मी. है। जिसमंे जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत 01 जून से अब तक 681.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 714.0 मि.मी. दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 637.8 मि.मी., गुनौर में 566.2 मि.मी., पवई में 799.8 मि.मी., शाहनगर में 651.3 मि.मी. तथा अजयगढ में 752.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र पवई में तथा न्यूनतम वर्षा गुनौर में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 714.0 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 806.7 मि.मी., गुनौर में 613.3 मि.मी., पवई में 749.0 मि.मी., शाहनगर में 775.3 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 625.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 01 सितंबर 2018 को जिले की औसत वर्षा 3.3 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 3.3 मि.मी., गुनौर में 8.0 मि.मी. तथा पवई में 5.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। समाचार क्रमांक 06-2695

शिक्षक को मिला नोटिस नोटस का जबाव 7 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जनशिक्षक जनशिक्षा केन्द्र शा. हाईस्कूल रक्सेहा जिला पन्ना द्वारा 27 अगस्त 2018 को शा.मा.वि. लक्ष्मीपुर का अवलोकन किया गया। जनशिक्षक द्वारा प्रस्तुत आवेदन एवं प्रतिवेदन के आधार श्री जगदीश कुमार कुशवाहा शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शा.मा.वि. लक्ष्मीपुर संकुल रक्सेहा के विरूद्ध आरोप आरोपित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमती कल्पना दुबे अध्यापक का आकस्मिक अवकाश आवेदन पत्र बिना स्वीकृति के पाया गया। श्री कुशवाहा द्वारा उक्त आवेदन पत्र वरिष्ठ कार्यालय स्वीकृति हेतु समय पर क्यों प्रेषित नही किया गया है। माध्यमिक खण्ड में दर्ज 33 में से मात्र 07 छात्र उपस्थित पाए गए जिनका शैक्षणिक स्तर अत्यंत न्यून पाया गया। आपके द्वारा छात्र संख्या बढाने के लिए प्रयास नही किए गए हैं। बेस-लाइन टेस्ट की मात्र कक्षा 06 की उत्तर पुस्तिकाएं पाई गयी है जो मूल्यांकित नही है। दक्षता उन्नयन के समूह का निर्धारण वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार नही किया गया है। मा. खण्ड में विषय सामाजिक विज्ञान, संस्कृत एवं अंग्रेज...

जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/अपर संचालक (शिक्षा) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि शिक्षा विभाग पन्ना के अन्तर्गत 05 सदस्यीय ज्ञानपुंज दल के सदस्यों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2017-18 में 23 नवंबर 2017 से सत्र समाप्ति तक मात्र 25 दिवस शैक्षणिक कार्य संबंधित शासकीय हाईस्कूल/उमावि में किया गया है। चालू शैक्षण्कि सत्र प्रारंभ होने के दिनांक से दिनांक 3 अगस्त 2018 तक की अवधि तक मात्र 11 दिवस शैक्षणिक कार्य किया गया है। उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जिले के ज्ञानपुंज दल का मासिक शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम माह सितंबर 2018 से अपर संचालक (शिक्षा) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना द्वारा किया जाएगा। समाचार क्रमांक 08-2697

कार्यालय प्रमुख तत्काल सम्पत्ति विरूपण की करें रोकथाम कार्यवाही रिपोर्ट 09 सितंबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश

Image
पन्ना 01 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने कहा है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के पत्रानुसार राज्य एवं केन्द्रीय कार्यालय के प्रमुख तत्काल सम्पत्ति विरूपण की रोकथाम करें। जिला प्रमुख इस आशय की रिपोर्ट दिनांक 09 सितंबर 2018 तक डिप्टी कलेक्टर एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री भूपेन्द्र रावत को इस प्रमाण पत्र के साथ देवंे कि उनके विभाग से संबंधित समस्त कार्यालय एवं सम्पत्ति पर सम्पत्ति विरूपण किया जा चुका है। उन्होंने समस्त जिला प्रमुख जिला पन्ना, रिटर्निंग आफिसर 58 पवई, 59 गुनौर एवं 60 पन्ना, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मैनेजर एनएमडीसी मझगवां जिला पन्ना, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय पन्ना, प्राचार्य नवोदय विद्यालय पन्ना, शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम पन्ना एवं लीड बैंक आफिसर जिला पन्ना को निर्देश दिए हैं कि यदि 09 सितंबर 2018 तक आपकी रिपोर्ट प्राप्त नही होती है तो यह माना जाएगा कि आपने निर्देश का पालन नही किया है। आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारी को भेजा जाए...