जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी

पन्ना 01 सितंबर 18/अपर संचालक (शिक्षा) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि शिक्षा विभाग पन्ना के अन्तर्गत 05 सदस्यीय ज्ञानपुंज दल के सदस्यों द्वारा शैक्षणिक सत्र 2017-18 में 23 नवंबर 2017 से सत्र समाप्ति तक मात्र 25 दिवस शैक्षणिक कार्य संबंधित शासकीय हाईस्कूल/उमावि में किया गया है। चालू शैक्षण्कि सत्र प्रारंभ होने के दिनांक से दिनांक 3 अगस्त 2018 तक की अवधि तक मात्र 11 दिवस शैक्षणिक कार्य किया गया है। उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जिले के ज्ञानपुंज दल का मासिक शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम माह सितंबर 2018 से अपर संचालक (शिक्षा) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना द्वारा किया जाएगा।
समाचार क्रमांक 08-2697

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार