Posts

बी.सी.ए. पाठ्यक्रम में प्रवेश अर्हता निर्धारित

Image
पन्ना 17 जुलाई 18/कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं जीव विज्ञान संकाय के साथ एक विषय गणित लेकर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों को बी.सी.ए. के लिये नियमानुसार गुणानुक्रम एवं वरीयता के आधार पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तृतीय एवं सी.एल.सी. चरण में शामिल किया जायेगा। प्रवेश के प्रथम चरण में बी.सी.ए. में बहुत कम संख्या में प्रवेश हुए हैं। इसीलिये उच्च शिक्षा विभाग ने छात्र हित में यह निर्णय लिया है। इसके लिये सभी शासकीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव, शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय और अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यो को अवगत करवाया गया है। समाचार क्रमांक 213-2147

लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम-2010 अधिसूचित सेवाओं का समयसीमा में निराकरण न करने पर नोटिस जारी

Image
पन्ना 17 जुलाई 18/मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम-2010 के अन्तर्गत कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा विभिन्न केन्द्रों में प्राप्त एवं निराकृत आवेदनों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान अधिसूचित सेवाओं का समयसीमा में निराकरण न पाए जाने के कारण संबंधित पदाभिहित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक लोक सेवा श्री मुकेश शिवहरे ने बताया कि कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा ऐसे दो प्रकरणों के लिए तहसीलदार अमानगंज, 3-3 प्रकरणों के लिए तहसीलदार पवई, तहसीलदार गुनौर तथा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी शाहनगर को एवं 14 प्रकरणों के लिए प्रभारी अधिकारी प्रतिलिपि शाखा को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। समाचार क्रमांक 214-2148

निर्वाचन प्रबंधन योजना तत्काल भेजने के निर्देश

पन्ना 17 जुलाई 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना की पुस्तिका भेजी गयी थी। जिसके आधार पर उनसे निर्वाचन प्रबंधन योजना भेजने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब तक योजना अप्राप्त है। जबकि 20 जुलाई 2018 तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल को योजना भेजी जानी है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को पत्र लिखते हुए लौटती डाक से जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना भिजवाने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 215-2149

स्कूलों की मान्यता के नवीनीकरण के लिए आयुक्त के पास अपील 20 से 26 जुलाई तक होगी

Image
पन्ना 17 जुलाई 18/संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की शैक्षणिक सत्र 2018-19 की मान्यता नवीनीकरण के आवेदन निरस्त होने पर आयुक्त लोक शिक्षण के यहां 20 जुलाई से 26 जुलाई तक प्रथम अपील ऑनलाइन की जा सकती है। इसके पूर्व मान्यता नवीनीकरण के प्रकरणों में संयुक्त संचालक 20 जुलाई से 23 जुलाई तक निर्णय लेगें।     आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा मान्यता नवीनीकरण प्रकरणों में ऑनलाइन प्रथम अपील का निराकरण 28 जुलाई को करेंगे। आयुक्त द्वारा जिन संस्थाओं की प्रथम अपील निरस्त की जायेगी, वे संस्थायें 30 जुलाई से 3 अगस्त तक मान्यता समिति के पास ऑनलाइन द्वितीय अपील कर सकते हैं। मान्यता समिति द्वारा 6 अगस्त तक नवीनीकरण प्रकरणों में निराकरण किया जायेगा। संस्था द्वारा संबद्धता शुल्क जमा किये जाने पर माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा निर्धारित दिनांक तक संबद्धता की जायेगी। जो संस्थायें शैक्षणिक सत्र 2018-19 की मान्यता हेतु प्रथम या द्वितीय अपील नहीं कर सकी हैं। ऐसी संस्थायें आवेदन मान्यता शुल्क एवं विलम्ब शुल्क बीस हजार रूपये तथा विशेष अर्थदण्ड 50 हजार रूपये जमा...

सरल बिजली/मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी का लाभ अब संनिर्माण कर्मकारों को भी

Image
पन्ना 17 जुलाई 18/राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018 का लाभ मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण मण्डल के अन्तर्गत पोर्टल पर पंजीकृत संनिर्माण कर्मकारों को भी प्रदान किया जाएगा। इन हितग्राहियों का संनिर्माण मण्डल से जारी पंजीयन क्रमांक समग्र के साथ लिंक है। ऐसे कर्मकारों के समग्र कार्ड क्रमांक प्राप्त कर वितरण कम्पनी को उपलब्ध कराए गए डेटा से सत्यापन कर टेग किया जाएगा। प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा विभाग ने यह कार्यवाही शीघ्र करते हुए आगामी बिलिंग साईकिल से संनिर्माण कर्मकारों को इन योजनाआंे का लाभ प्रदान करने के निर्देश प्रबंध संचालक एमपी पावर मेनेजमेन्ट कम्पनी लिमिटेड जबलपुर एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पूर्व/मध्य /पश्चित क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लि. जबलपुर/भोपाल/इन्दौर को दिए हैं।     उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुपालन में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2018 के तहत पंजीकृत श्रमिकों के मासिक बिलों को सरल करने के लिए ’’सरल बिजली बिल स्कीम’’ एवं इन उपभोक्ताओं...

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 17 जुलाई 18/तहसीलदार सिमरिया के प्रतिवेदन अनुसार 26 जून 2018 को मानसी पिता लोकन काछी उम्र 3 वर्ष निवासी गोल्ही की घर के आंगन में खेलते समय सर्प के काटने से मृत्यु हो गयी थी। तहसीलदार द्वारा न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी पवई जिला पन्ना में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।     अनुविभागहीय अधिकारी राजस्व पवई ने तहसीलदार सिमरिया के प्रतिवेदन एवं संलग्न दस्तावेजों एवं उनके द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर मृतिका मानसी के निकटतम वैध वारिस उसके पिता लोकन काछी निवासी गोल्ही तहसील सिमरिया जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहाया राशि की स्वीकृति दी है। तहसीलदार सिमरिया/पवई को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने के आदेश दिए गए हैं। समाचार क्रमांक 218-2152

स्र्माट फोन में दर्ज होगी बच्चों-माताओं और किशोरी बालिकाओं की जानकारी

Image
पन्ना 17 जुलाई 18/जिले में संचालित आंगनवाडी केन्द्रों की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए पूरी प्रक्रिया आॅनलाईन की जा रही है। आंगनवाडी में दर्ज बच्चे, गर्भवती माताएं एवं किशोरी बालिकाओं की पूरी जानकारी स्र्माट फोन में दर्ज की जाएगी। प्रथम चरण में माह मार्च 2017 मंें जिले की 3 परियोजनाओं पन्ना ग्रामीण, गुनौर एवं अजयगढ़ परियोजना की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन प्रदाय किया गया था एवं मई 2017 में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन पर मोबाईल एप्लीकेशन प्ब्क्ै.ब्।ै का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है।  इन तीनों परियोजनाओं की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा रोजाना 11 रजिस्टरों में दर्ज होने वाली जानकारी स्मार्टफोन में दर्ज की जा रही है। इन्फाॅरमेशन एण्ड कम्यूनिकेशन टेक्नालाॅजी द्वारा आंगनवाडी केन्द्रों की रियल टाईम माॅनीटरिंग के लिए भारत सरकार ने आईसीडीएस-सीएएस एप्प शुरू किया है। कार्यक्रम का प्रथम चरण प्रदेश में मार्च 2017 में प्रारंभ किया गया था। जिसमें मध्यप्रदेश के 15 जिलों की 50 परियोजनाआंे को शामिल किया गया था। कार्यक्रम के प्रथम चरण में माह मार्च 2017 में जिले की तीन परियोजन...

जिला मुख्यालयों पर हितग्राही सम्मेलन 4 अगस्त को

Image
पन्ना 17 जुलाई 18/राज्य शासन द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर 4 अगस्त को वृहद स्तर पर हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। प्रदेश के सभी जिलों में हितग्राही सम्मेलनों में स्व-रोजगार ऋण वितरण, रोजगार मेले का आयोजन, संबल योजना अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र, चेक का वितरण, तेंदूपत्ता संग्राहक बोनस एवं सामग्री वितरण, सामाजिक न्याय एवं निरूशक्तजन कल्याण विभाग की विभिन्न हितग्राहियों एवं अन्य विभागों के लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मेलन में लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। समाचार क्रमांक 220-2154

जनसुनवाई में 198 आवेदनों पर सुनवाई

Image
पन्ना 17 जुलाई 18/प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को आम आदमी की शासन से जुडी समस्याओं का निराकरण जनसुनवाई के माध्यम से किया जाता है। प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई की जाती है। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित रहते हैं। इस अवसर पर प्रस्तुत आवेदन का अवलोकन कलेक्टर द्वारा किया जाता है। परीक्षण के उपरांत कलेक्टर द्वारा आवेदन पत्र पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारी के पास आवेदन सहित आवेदक को भेजा जाता है। संबंधित विभाग द्वारा आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही आवेदक को समस्या के निराकरण के संबंध में जानकारी दी जाती है।     जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों के आवेदन जिला स्तर से एक सप्ताह में निराकृत करने की व्यवस्था की गयी है। बहुत से आवेदन के निराकरण की कार्यवाही मौके पर ही कर दी जाती है। इसी कडी मेें 17 जुलाई 2018 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन...

जिले में अब तक 171.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Image
पन्ना 17 जुलाई 18/अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मि.मी. है। जिसमंे जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत 01 जून से अब तक 171.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है।     उन्होंने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 159.4 मि.मी., गुनौर में 111.2 मि.मी., पवई में 172.5 मि.मी., शाहनगर में 167.6 मि.मी. तथा अजयगढ में 247.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र अजयगढ़ में तथा न्यूनतम वर्षा गुनौर में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 353.7 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 385.7 मि.मी., गुनौर में 327.1 मि.मी., पवई में 333 मि.मी. तथा शाहनगर में 446.1 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 276.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 17 जून को जिले की औसत वर्षा 4.6 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र पवई में 10.2 मि.मी., शाहनगर में 10.4 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 2.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। समाचार क्रमांक 204-2138