सरल बिजली/मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी का लाभ अब संनिर्माण कर्मकारों को भी


पन्ना 17 जुलाई 18/राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018 का लाभ मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण मण्डल के अन्तर्गत पोर्टल पर पंजीकृत संनिर्माण कर्मकारों को भी प्रदान किया जाएगा। इन हितग्राहियों का संनिर्माण मण्डल से जारी पंजीयन क्रमांक समग्र के साथ लिंक है। ऐसे कर्मकारों के समग्र कार्ड क्रमांक प्राप्त कर वितरण कम्पनी को उपलब्ध कराए गए डेटा से सत्यापन कर टेग किया जाएगा। प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा विभाग ने यह कार्यवाही शीघ्र करते हुए आगामी बिलिंग साईकिल से संनिर्माण कर्मकारों को इन योजनाआंे का लाभ प्रदान करने के निर्देश प्रबंध संचालक एमपी पावर मेनेजमेन्ट कम्पनी लिमिटेड जबलपुर एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पूर्व/मध्य /पश्चित क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लि. जबलपुर/भोपाल/इन्दौर को दिए हैं।

    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुपालन में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2018 के तहत पंजीकृत श्रमिकों के मासिक बिलों को सरल करने के लिए ’’सरल बिजली बिल स्कीम’’ एवं इन उपभोक्ताओं के साथ ही बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए ’’मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018’’ को लागू करने के संबंध मंे परिपत्र जारी किए थे। इसी क्रम मंे इन योजनाओं का लाभ संनिर्माण कर्मकारों को भी देने के संबंध मंे निर्देश जारी किए गए हैं।
समाचार क्रमांक 217-2151

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार