Posts

वीडियो गैलेरी

Image
https://jansamparkpanna.blogspot.com/p/blog-page_44.html

समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम आज

पन्ना 02 जुलाई 18/समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 3 जुलाई 2018 को शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में आयोजित किया जाना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जिले की गतिविधियों विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा/समीक्षा करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि अपने विभाग से संबंधित जानकारी के साथ बैठक में 3 जुलाई को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेसिंग हाल मेें उपस्थित रहें। समाचार क्रमांक 21-1953

कॅरियर काउंसिलिंग पहल का तृतीय चरण आज से पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा मार्गदर्शन

पन्ना 02 जुलाई 18/शासन के निर्देशानुसार 3 जुलाई 2018 को मुख्यमंत्री कॅरियर काउंसिलिंग पहल के तृतीय चरण का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमंे कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसिलिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री जी द्वारा शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल से प्रातः 12.30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन तथा आकाशवाणी के माध्यम से 12.30 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन के दौरान विभिन्न जिलों से पूरक परीक्षा केन्द्रों में उपस्थित विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी फोन इन सुविधा द्वारा दिए जाएंगे। जिसके बाद काउन्सलर्स द्वारा 2 बजे से उपस्थित विद्यार्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की जाएगी।     जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एस. कुशवाहा ने जिले के सभी विकासखण्डों के उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्यो को कार्यक्रम के आयोजन के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 12वीं की पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से अपील करते हुए इस कार्यक्रम में शामि...

नेशनल लोक अदालत संबंधी प्रेस कान्फ्रेसिंग 10 जुलाई को

पन्ना 02 जुलाई 18/जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश कुमार कोष्टा के मार्गदर्शन में 14 जुलाई 2018 को सम्पूर्ण जिले मंे नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 10 जुलाई को शाम 4 बजे से नवीन न्यायालय परिसर एडीआर सेंटर पन्ना में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कोष्टा की अध्यक्षता में प्रेस कान्फ्रेसिंग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी पत्रकार एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से प्रेस कान्फ्रेसिंग में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। समाचार क्रमांक 23-1955

सिमरी गाॅव में स्टीविया तकनीकी की दी जानकारी

Image
पन्ना 02 जुलाई 18/देवेन्द्रनगर तहसील के ग्राम सिमरी में स्टीविया की खेती की प्रौद्योगिकी की जानकारी दी गयी। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा 10 एकड़ में अनुबंध खेती करने की सहमति बनी। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान श्री महेन्द्र मोहन भट्ट ने बताया की औषधीय मिषन में स्टीविया की खेती में 200 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस खेती में मध्यप्रदेश शासन का 30 प्रतिषत का अनुदान है जो की 24000 रूपये दिया जायेगा। दो रूपये प्रति पौध की दर से केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जायेगा। प्रथम फसल 120 दिनों में प्राप्त होगी  तथा साल भर में 90-90 दिनों के अन्तर से 4 फसले ली जायेगी। किसान को प्रति एकड़  140000/- रूपये प्राप्त हांेेगे। उन्होंने बताया कि इस फसल में कोई कीड़ा नही लगता है और किसी प्रकार की बीमारी भी नही होती है, न ही इसे जानवर खाते हैं। पन्ना जिले के कृषकों के लिए स्टीविया की खेती एक मीठी क्रांति है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। समाचार क्रमांक 24-1956

प्रचार वाहन द्वारा चलाया जाएगा मतदाता जागरूकता अभियान

Image
पन्ना 02 जुलाई 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुसार जुलाई माह में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत मतदाता जागरूकता ट्रेनिंग अवेयरनेस एवं प्रचार प्रसार के लिए नवीन ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी जिले को प्राप्त होंगी। साथ ही भोपाल से एक प्रचार वाहन जिले को प्रदाय किया जाएगा जो नवीन ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी का प्रचार प्रसार मतदान केन्द्र स्तर तक करेगा। उन्होंने इस संबंध में डाॅ. एच.एस. शर्मा जिला स्वीप नोडल अधिकारी शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना को जागरूकता के संबंध में मतदान केन्द्रवार कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 25-1957

नवीन व्हीव्हीपीएटी प्राप्त करने का दायित्व श्री सिंह को

पन्ना 02 जुलाई 18/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले को नवीन व्हीव्हीपीएटी मशीनें प्रदाय की जा रही हैं जो बीईएल कम्पनी बैंगलुरू से प्राप्त की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि यह मशीनें बैंगलुरू से प्राप्त करने का दायित्व श्री कुलदीप सिंह महाप्रबंधक जल निगम जिला कार्यालय पन्ना को सौंपा गया है। मशीनें प्रदाय करने की तिथि निर्धारित होने पर श्री सिंह को अलग से सूचित किया जाएगा। उन्होंने श्री सिंह को हर समय जिला निर्वाचन कार्यालय के सम्पर्क में रहने तथा बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर नही जाने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 26-1958

नवीन ईव्हीएम की प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में निर्देश जारी

Image
पन्ना 02 जुलाई 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव 2018 के लिए प्राप्त नवीन ईव्हीएम की फस्र्ट लेवल चैकिंग (एफएलसी) शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में सम्पन्न होगी। उन्होंने एफएलसी की तिथि निर्धारित होने के पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से बनी रहे, अग्निशामक यंत्रों की जांच कर आवश्यकता अनुसार रिफलिंग कराकर निर्वाचन शाखा में देयक प्रस्तुत किए जाएं। एफएलसी जिस हाॅल में की जाना है उस हाॅल में कम से कम 10 टेबल लगाई जाकर लाईट के बोर्ड उपलब्ध कराए जाएं। सीसीटीव्ही कैमरे स्थापित हैं उनमें भी निर्बाध रूप से विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने जनरेटर की व्यवस्था कर इसका चालू हालत में होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 27-1959

वन्दे मातरम् से शुरू हुए कार्यालय

Image
पन्ना 02 जुलाई 18/माह के प्रथम दिन जिले के कार्यालयों में वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुई। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने वन्दे मातरम् का गायन कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी एवं कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालयों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। समाचार क्रमांक 11-1943

कलेक्टर ने ली समयसीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक अमानक बीज, उवर्रक और कीटनाशकों की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए पंचायत एवं वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर करें आमजन की समस्याओं का निराकरण-कलेक्टर

Image
पन्ना 02 जुलाई 18/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने कहा कि बोनी का समय है, कृषि विभाग के अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीज, उवर्रक और कीट नाशकों की सेम्पलिंग करें तथा अमानक पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को सभी समितियों में बीज और उवर्रक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाईन, वनाधिकार दावा, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना, विकास पर्व आदि पर चर्चा करते हुए विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए।     उन्होंने कहा कि समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी 4 जुलाई से 18 जुलाई के मध्य पंचायत एवं वार्ड स्तर पर समस्या निवारण शिविरों का आयोजन कर आमजन की शिकायतों का निराकरण अनिवार्य रूप से करें। इन शिविरों के आयोजन का तिथिवार कार्यक्रम तैयार कर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। शिविरों में आने वाली प्रत्येक शिकायत को पंजी में दर्ज कर रिकार्ड संधारित किया जाए। समस्या ...