नवीन व्हीव्हीपीएटी प्राप्त करने का दायित्व श्री सिंह को

पन्ना 02 जुलाई 18/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले को नवीन व्हीव्हीपीएटी मशीनें प्रदाय की जा रही हैं जो बीईएल कम्पनी बैंगलुरू से प्राप्त की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि यह मशीनें बैंगलुरू से प्राप्त करने का दायित्व श्री कुलदीप सिंह महाप्रबंधक जल निगम जिला कार्यालय पन्ना को सौंपा गया है। मशीनें प्रदाय करने की तिथि निर्धारित होने पर श्री सिंह को अलग से सूचित किया जाएगा। उन्होंने श्री सिंह को हर समय जिला निर्वाचन कार्यालय के सम्पर्क में रहने तथा बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर नही जाने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 26-1958

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार