Posts

समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 3 जुलाई को

Image
पन्ना 29 जून 18/समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 3 जुलाई 2018 को कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में आयोजित किया जाना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जिले की गतिविधियों विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा/समीक्षा करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि अपने विभाग से संबंधित जानकारी 30 जून तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के साथ बैठक में 3 जुलाई को कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेसिंग हाल मेें उपस्थित रहें। समाचार क्रमांक 349-1906

वृहद जाॅब फेयर (रोजगार मेला) का आयोजन आज अवसर का लाभ उठाएं युवा

Image
पन्ना 29 जून 18/मध्यप्रदेष शासन द्वारा जिला स्तर पर छात्र/छात्राओं एवं षिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को कॅरियर के विविध अवसर उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 30 जून को प्रातः 9.00 बजे 4.00 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्था ( प्ज्प् ) जनकपुर रोड, पन्ना के ग्राउन्ड में एक वृहद कौषल एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लेकर वैतनिक रोजगार हेतु चयन किया जावेगा। मेले में विभिन्न कंपनियां जिनमें एल. एण्ड टी. कंसट्रक्षन स्किल इन्स्टीट्यूट, मुम्बई, एल. एण्ड टी. इन्ष्योरेंस, प्ैै ैक्ठ सिक्योरिटी सर्विस, डप्2ब् सिक्यासेरिटी प्रायवेट लिमिटेड, ळ 4 ै सिक्योर साल्युषन गुड़गांव, श्री बालाजी मोटर्स, षिवषक्ति बायोटेक भोपाल, लियेबल बायोटेक लिमिटेड जबलपुर, रिलायेबल फस्र्ट अहमदाबाद, प्रथम एजूकेषन फाउण्डेषन छतरपुर, एल.आई.सी पन्ना, एस.बी.आई. लाईफ इन्ष्योरेंस पन्ना, ग्रोफास्ट डायमण्ड सागर, नव कृषिधन बायो क्राफ्ट प्रायवेट लिमिटेड, सी-पेट भोपाल आदि कंपनियां भाग ले रही हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुश्री रिचा जैन ने बताया है कि इस मेले में टेलीकाॅम, हेल्थकेयर, कंस...

पेंशन हितग्राहियों के आधार नंबर की सीडिंग की अंतिम तिथि आज

Image
पन्ना 29 जून 18/ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय, द्वारा एन.एस.ए.पी. योजना के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृदधावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना के समस्त पेंशन हितग्राहियों के आधार नंबर की सीडिंग 30 जून 2018 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।      इस संबंध में जारी प्रपत्र के अनुसार अभी भी लगभग 1.46 लाख पेंशन हितग्राहियों के आधार नंबर पेंशन पोर्टल पर दर्ज नहीं है। सीडिंग से पता चलेगा कि संभवतः हितग्राही वर्तमान में संबंधित ग्राम पंचायत व वार्ड में निवासरत है अथवा नहीं? क्या आधार में उनका पंजीयन नहीं हो सका है। निर्देश दिये गये हैं कि यदि किसी पेंशन हितग्राही के पास आधार नंबर उपलब्ध नहीं है, उक्त स्थिति में 30 जून से पूर्व हितग्राहियों का आधार हेतु पंजीयन कराना सुनिश्चित किया जाये। 30 जून 2018 तक पेंशन हितग्राहियों के आधार नंबर की सीडिंग पेंशन पोर्टल पर सुनिश्चित करने हेतु पेंशन पोर्टल से ऐसे पेंशन हितग्राहियों की सूची प्राप्त करने के निर्देष दिये गये हैं, जिनके आधार नंबर पेंशन पोर्टल पर दर...

जिला स्तरीय पर्यावरण संघात निर्धारण प्राधिकरण की बैठक आज

Image
पन्ना 29 जून 18/जिला स्तरीय पर्यावरण संघात निर्धारण प्राधिकरण (डीईआईएए) की बैठक 30 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय विशेषज्ञ निर्धारण समिति श्री मनोज खत्री ने सभी संबंधितों से बैठक में नियत दिनांक एवं समय पर उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। समाचार क्रमांक 351-1908

भावान्तर योजनान्तर्गत प्याज का विक्रय की अंतिम तिथि आज

Image
पन्ना 29 जून 18/मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2018-19 के लिये प्याज भावान्तर योजना लागू की गई है। कलेक्टर पन्ना ने जिले के कृषकों से अह्नवान किया है कि जिले में प्याज का उत्पादन करने वाले सभी पंजीकृत कृषक पन्ना कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्याज फसल का भावान्तर योजना में विक्रय कराएं। राज्य शासन द्वारा प्याज का घोषित समर्थन मूल्य 800/- प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिसकी प्रथम अवधि 16 मई से 30 जून तक निर्धारित की गई है। द्वितीय भावान्तर अवधि 01 अगस्त से 31 अगस्त के दौरान यदि पंजीकृत किसान द्वारा पंजीकृत भंडारित मात्रा का विक्रय किया जाता है, तो इस विक्रय मात्रा के लिये डैच् से कम भावान्तर भाव होने पर भावान्तर की राषि ऐसे किसान को भुगतान की जावेगी।     इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक संचालक उद्यान ने बताया है कि पन्ना जिले में कुल 531 कृषकों द्वारा प्याज भावान्तर योजना में पंजीयन कराया गया है। जिसमें 24 जून 2018 तक की स्थिति में सिर्फ 03 कृषकों द्वारा कुल 183.18 क्विंटल प्याज भावान्तर योजनान्तर्गत विक्रय की गई है। समाचार क्रमांक 352-1909

निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि आज वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के पालक आज कर सकते हैं आवेदन

पन्ना 29 जून 18/निःशुल्क बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अन्तर्गत कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटों के लिए निःशुल्क प्रवेश दिया जाना है। जिसके लिए जिले के कुल 399 निजी विद्यालयों में कुल 4374 सीटें आरक्षित की गयी है। प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया आॅनलाईन है जिसकी अंतिम तिथि को बढाते हुए 23 जून से 30 जून 2018 कर दिया गया है। अब तक कुल 3340 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बहुत सारी सीटों के लिए अभी भी आवेदन प्राप्त होना शेष है। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री विष्णु त्रिपाठी ने पात्रता की श्रेणी में आनेे वाले समस्त बच्चों एवं उनके पालकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने निकटतम बीआरसी कार्यालय में स्थापित हेल्पडेस्क अथवा किसी भी कम्प्यूटर सेंटर से अपने बच्चे के प्रवेश का फार्म मकनबंजपवदचवतजंसण्उचण्हवअण्पदध्तजमचवतजंस  के माध्यम से अंतिम तिथि के पूर्व भरकर शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त करें। समाचार क्रमांक 353-1910

असाधारण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल श्री पुरूस्कार आवेदन की अंतिम तिथि आज

पन्ना 29 जून 18/भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 1996 में उत्कृष्ट बालक/बालिकाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किए जाने के दृष्टिकोण से असाधारण उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल श्री पुरूस्कार स्थापित किया गया है। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास (सशक्तिकरण) पन्ना ने बताया है कि पात्रता के लिए भारत में रहने वाले 05 वर्ष या इससे अधिक आयु के बच्चे जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए (संबंधित वर्ष के 31 जुलाई तक की स्थिति अनुसार), राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई लिखाई में उपलब्धियां (जैसे-लगातार दो वर्ष से गणित में पहला स्थान), खेल, कला, संस्कृति, समाज सेवा, संगीत एवं कोई अन्य क्षेत्र जो केन्द्रीय, चयन समिति के निर्णय के अनुसार पहचान प्रदाय करने योग्य हो।     उन्होंने बाल श्री पुरस्कार हेतु योग्य बालक/बालिकाओं से आवेदन 30 जून 2018 तक जमा करने की अपील की है। आवेदक निःशुल्क आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी हेतु जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय मुख्य डाक घर के पास इन्द्रपुरी कालोनी पन्ना से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यालय का दूरभाष नम्बर 07732-250579 है। स...

पहला शा. कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय भोपाल में प्रारंभ आवेदन की अंतिम तिथि आज

पन्ना 29 जून 18/जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि पहला शासकीय कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय भोपाल में प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु एमपी. आॅनलाईन के माध्यम से आवेदन की तिथि 30 जून तक निर्धारित की गयी है।     उन्होंने बताया कि शा. कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय तुलसीनगर भोपाल में प्रवेश सत्र 2018-19 म0प्र0 शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान भोपाल द्वारा प्रदेश की छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रतिभा उन्नयन के अवसर संस्कृत भाषा एवं साहित्य में सन्निहत ज्ञान विज्ञयता और दृष्टिशक्ति के प्रसार एवं कैरियर ओरिएन्टेड उत्कृष्ट शिक्षा की निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश का पहला शासकीय कन्या आवासीय संस्कृत विद्यालय भोपाल में प्रारंभ किया जा रहा है।     उन्होंने बताया कि यह विद्यालय संस्कृत शिक्षा के पारम्परारिक और आधुनिक पद्धतियों के मध्य समन्वय स्थापित कर प्रदेश स्तरीय विशिष्ट अध्ययन केन्द्र के रूप में स्थापित होगा। इस विद्यालय में कक्षा 12व...

जिले में अब तक 51.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Image
पन्ना 29 जून 18/अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पन्ना जिले की औसत वर्षा 1176.4 मि.मी. है। जिसमंे जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत 01 जून से अब तक 51.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है।     उन्होंने बताया कि अभी तक वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 58.8 मि.मी., गुनौर में 54.4 मि.मी., पवई में 95.0 मि.मी., शाहनगर में 45.9 मि.मी. तथा अजयगढ में 3.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। इस प्रकार इस अवधि में अब तक सर्वाधिक वर्षा, वर्षामापी केन्द्र पवई में तथा न्यूनतम वर्षा अजयगढ में दर्ज की गयी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि की औसत वर्षा 50.8 मि.मी. दर्ज की गयी थी। जिसमें पन्ना में 74.6 मि.मी., गुनौर में 35.3 मि.मी., पवई में 50.0 मि.मी. तथा शाहनगर में 70.4 मि.मी. तथा अजयगढ़ में 23.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि 29 जून को जिले की औसत वर्षा 8.8 मि.मी. दर्ज की गयी है। जिसमें वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 19.1 मि.मी., गुनौर में 3.0 मि.मी., पवई में 11.0 मि.मी., शाहनगर में 7.6 तथा अजयगढ़ में 3.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। समाचार क्रमांक 356-1913

माह जुलाई में लगेंगे महिला एवं पुरूष नसबंदी शिविर

Image
पन्ना 29 जून 18/परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत माह जुलाई में महिला एवं पुरूष नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक पन्ना तथा समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी अजयगढ, देवेन्द्रनगर, अमानगंज, पवई तथा शाहनगर को निर्देश दिए है कि आयोजित होने वाले शिविरों में निर्धारित समय पर पहुंचकर शिविरों को सफल बनाए।     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि जिला स्तर पर जिला चिकित्सालय पन्ना में प्रतिदिन नसबंदी आपरेशन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को देवेन्द्रनगर, 12 जुलाई को गुनौर, 13 जुलाई को अमानगंज, 14 जुलाई को पवई, 15 जुलाई को शाहनगर, 16 जुलाई को अजयगढ, 17 जुलाई को शाहनगर, 18 जुलाई को देवेन्द्रनगर, 19 जुलाई को गुनौर, 20 जुलाई को अमानगंज, 21 जुलाई को पवई, 22 जुलाई को शाहनगर, 23 जुलाई को अजयगढ़ एवं 24 जुलाई को शाहनगर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।     उन्होंने बताया कि प्रत्येक महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रत्येक कैम्प में 5-5 नसबंदी आपरेशन कराने का...