भावान्तर योजनान्तर्गत प्याज का विक्रय की अंतिम तिथि आज

पन्ना 29 जून 18/मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2018-19 के लिये प्याज भावान्तर योजना लागू की गई है। कलेक्टर पन्ना ने जिले के कृषकों से अह्नवान किया है कि जिले में प्याज का उत्पादन करने वाले सभी पंजीकृत कृषक पन्ना कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्याज फसल का भावान्तर योजना में विक्रय कराएं। राज्य शासन द्वारा प्याज का घोषित समर्थन मूल्य 800/- प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिसकी प्रथम अवधि 16 मई से 30 जून तक निर्धारित की गई है। द्वितीय भावान्तर अवधि 01 अगस्त से 31 अगस्त के दौरान यदि पंजीकृत किसान द्वारा पंजीकृत भंडारित मात्रा का विक्रय किया जाता है, तो इस विक्रय मात्रा के लिये डैच् से कम भावान्तर भाव होने पर भावान्तर की राषि ऐसे किसान को भुगतान की जावेगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक संचालक उद्यान ने बताया है कि पन्ना जिले में कुल 531 कृषकों द्वारा प्याज भावान्तर योजना में पंजीयन कराया गया है। जिसमें 24 जून 2018 तक की स्थिति में सिर्फ 03 कृषकों द्वारा कुल 183.18 क्विंटल प्याज भावान्तर योजनान्तर्गत विक्रय की गई है।
समाचार क्रमांक 352-1909

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार