Posts

ग्रामीण तालाब को मछलीपालन/मत्स्याखेट के लिए दिया जाएगा पट्टे पर आवेदन 26 फरवरी तक

Image
पन्ना 24 फरवरी 18/मत्स्य पालन नीति 2008 एवं त्रिस्तरीय पंचायतों को मत्स्योद्योग के अधिकार कार्यक्रम अन्तर्गत ग्राम पंचायत शिकारपुरा विकासखण्ड पवई के अधिकार क्षेत्र के ग्रामीण तालाब को मछलीपालन/मत्स्याखेट, सिंघाडा खेती, कमल गट्टा जल कृषि (फसल) हेतु 10 वर्ष के लिए पट्टे पर दिया जाना है। जिसका खसरा नं. 63 जलक्षेत्र 2.480 हेक्टेयर है।     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने इच्छुक स्थानीय पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियां/स्व-सहायता समूह/मछुआ समूह 15 दिन के अन्दर 12 फरवरी से 26 फरवरी 2018 तक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र पूर्ण भरकर कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग पन्ना में जमा कर सकते हैं। निर्धारित दिनांक एवं समय के पश्चात कोई भी आवेदन पत्र मान्य नही होगा। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदन पत्रों का मध्यप्रदेश शासन की मत्स्य पालन नीति 2008 के प्रावधान अनुसार प्राथमिकताक्रम के अनुसार चयन किया जाएगा। समाचार क्रमांक 241-521

हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा 5 मार्च से

Image
पन्ना 24 फरवरी 18/माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश द्वारा हाई स्कूल 10वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 05 मार्च से प्रारंभ हो रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा दोपहर 01 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित होगी। परीक्षा जिलेभर में 46 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। प्रथम प्रश्न पत्र तृतीय भाषा (सामान्य) संस्कृत, उर्दु, मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलगु, पंजाबी, मलयालम, पराशियन, अरेबिक, फ्रंेच, रशियन, कन्नड एवं उडिया का 5 मार्च को होगा। केवल मूकबधिर विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग तथा दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए संगीत का प्रश्न पत्र 9 मार्च को होगा। गणित का प्रश्न पत्र 13 मार्च को होगा। विज्ञान का प्रश्न पत्र 17 मार्च को एवं सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र 22 मार्च, द्वितीय व तृतीय भाषा (सामान्य) अंग्रेजी का प्रश्न पत्र 27 मार्च, छैफथ् (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क) प्ज्ध्प्ज्म्ैए ैम्ब्न्त्प्ज्ल् टव्ब्ण् का प्रश्न पत्र 31 मार्च को तथा विशिष्ट भाषा हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू का प्रश्न पत्र 2 अप्रैल को होगा। द्वितीय व तृतीय भाषा हिन्दी का ...

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 24 फरवरी 18/तहसीलदार रैपुरा के प्रतिवेदन अनुसार 6 सितंबर 2017 को करन सिंह पिता श्याम सिंह यादव निवासी सागौनी तहसील रैपुरा की मृत्यु सर्पदंश से हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर ने कलेक्टर न्यायालय में मृतक के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी अनीता बाई निवासी ग्राम सागौनी तहसील रैपुरा को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।     तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक करन सिंह के निकटतम वैध वारिस उसकी पत्नी अनीता बाई निवासी ग्राम सागौनी तहसील रैपुरा जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार रैपुरा को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 243-523

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 26 को

Image
पन्ना 24 फरवरी 18/संयुक्त कलेक्टर पन्ना ने बताया है कि कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से नियत दिनांक एवं समय पर बैठक में सम्पूर्ण जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 244-524

कलेक्टर ने की मत्स्य विभाग की समीक्षा मत्स्योत्पादन में संतोषजनक प्रगति के निर्देश दिए

Image
पन्ना 24 फरवरी 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मत्स्योद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने जलाशय आवंटन, विभागीय लक्ष्यपूर्ति एवं विभागीय बजट उपयोगिता की योजनावार समीक्षा की। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री व्ही.के. सक्सेना सहित मत्स्य निरीक्षक उपस्थित रहे।     बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विभागीय जलाशय देवेन्द्रनगर में मत्स्य उत्पादन की प्रगति कम है। जिस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने नियमानुसार जलाशयों का आवंटन कर मत्स्य उत्पादन में संतोषजनक प्रगति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में विभाग से संबंधित नवाचार प्रारंभ करें। प्रगतिशील मत्स्य कृषकों की सफलता का प्रचार-प्रसार कराएं। जिससे अन्य मत्स्य कृषक प्रेरित हो सकें। मत्स्य बीज संवर्धन इकाई निर्माण के लिए निजी जमीन पर चयनित स्थलों का निरीक्षण किया जाए। उन्होंने विभागीय बजट की समीक्षा करते हुए बजट का शत प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए।  समाचार क्रमांक 245-525

छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना की समीक्षा बैठक 26 को

Image
पन्ना 24 फरवरी 18/जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण आर.के. सतनामी ने बताया कि 26 फरवरी को कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता मंे अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछडा वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं अनुसूचित जाति/जनजाति आवास सहायता योजना के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे से आयोजित की गयी है। उन्होंने संबंधित शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यो को जानकारी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित रहने हेतु कहा है। समाचार क्रमांक 246-526

किसान भाई शीघ्र पंजीयन कराएं और योजना का लाभ उठाएं-कलेक्टर भावांतर भुगतान योजनान्तर्गत चार फसलों चना, मसूर, सरसांे एवं प्याज का कराएं पंजीयन सभी 41 उपार्जन केन्द्रों में पंजीयन निःशुल्क

Image
पन्ना 24 फरवरी 18/पन्ना जिले में 12 फरवरी 2018 से भावान्तर भुगतान योजना के रबी 17-18 के पंजीयन आरंम्भ कर दिये गये हैं। जिले के सभी 41 उपार्जन केन्द्रों पर यह पंजीयन निःशुल्क किये जा रहे है। रबी की चार फसलों चना, मसूर, सरसों एवं प्याज के लिए भावान्तर भुगतान योजनान्र्तगत् पंजीयन किया जा रहा है। जिले में 92800 हेक्टेयर में चना 22600 हे0 में मसूर एवं 12600 हे0 में सरसों की खेती की गई है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने जिले के कृषकों से आव्हान करते हुए कहा है कि किसान भाई शीघ्र पंजीयन कराएं और योजना का लाभ उठाएं। यह योजना किसानों का सुरक्षा कवच है जो किसानांे को उनकी उपज का बाजिव दाम दिलाती है तथा बाजार में कीमतें गिरने के जौखिम से बचाब करती है।      श्री खत्री ने कहा कि किसान पंजीयन के लिए निर्धारित अवधि के अन्दर अपने क्षेत्र के उपार्जन केन्द्र पहुंचे। पंजीयन के लिए परिवार की समग्र आई.डी. आधार कार्ड, बैंक पास बुक (राष्ट्रीयकृत बैंक अथवा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक) की छाया प्रति एवं भू-अधिकार ऋण पुस्तिका की स्वः प्रमाणित छाया प्रति ले जाना अनिवार्य है। सिकमी/बटाई काश्तका...

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 16-17 के लाभान्वित हितग्राहियों का प्रशिक्षण

पन्ना 24 फरवरी 18/मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत वर्ष 2016-17 में लाभान्वित हितग्राहियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 26 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र पन्ना में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हितग्राहियों को सामान्य प्रबंधक जेम, एससी/एसटी हब, वेण्डर डेवलपमेन्ट आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक हितग्राहियों को प्रशिक्षण में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। समाचार क्रमांक 248-528

जिला चिकित्सालय में लगेंगे सीसीटीव्ही कैमरे

Image
पन्ना 24 फरवरी 18/जिला चिकित्सालय पन्ना के विभिन्न वार्डो, कक्षों, गैलरी एवं बरामदा में सीसी टीव्ही कैमरे लगाए जाने हैं। कैमरों की वार्षिक मरम्मत भी कराई जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डाॅ. व्ही.एस. उपाध्याय ने बताया कि यह कार्य अनुभवी कार्यकर्ताओं से ही कराए जाएंगे। इच्छुक कार्यकर्ता इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 7 मार्च 2018 तक कार्यालयीन समय में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। समाचार क्रमांक 249-529

कायाकल्प अवार्ड वर्ष 2017-18 जिला अस्पताल को मिला फास्टेस्ट इम्प्रूविंग इन्स्टिट्यूशन अवार्ड

पन्ना 24 फरवरी 18/अस्पताल प्रशासक हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि होली के पावन अवसर पर पन्ना जिला के निवासियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। पन्ना जिला अस्पताल राज्य के बेहतरीन अस्पतालों की सूची में शामिल हो चुका है। यह तेजी से विकसित होने वाला अस्पताल बन गया है। इसके लिए राज्य सरकार की मिशन कायाकल्प योजना के तहत पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार फास्टेस्ट इम्प्रूविंग इन्स्टिट्युशन अवार्ड 2017-18 केटेगरी के अन्तर्गत कम समय में स्वास्थ्य संस्था कायाकल्प मापदण्डों में विकसित करने के लिए प्रदाय किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसे पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये और एक शील्ड प्रदान किए जाएंगें। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस पुरस्कार की घोषणा के बाद जिला अस्पताल के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अस्पताल प्रशासक हरिशंकर त्रिपाठी ने यह पुरस्कार जिला की जनता, अस्पताल के कर्मचारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को समर्पित किया है। त्रिपाठी ने कहा कि पुरस्कार हमें आगे और तेजी से काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जिला अस्पताल को राज्यस्तरीय अस्पताल बनाने के लिए उन्होंने जनता से सहयोग ...