मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 16-17 के लाभान्वित हितग्राहियों का प्रशिक्षण

पन्ना 24 फरवरी 18/मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत वर्ष 2016-17 में लाभान्वित हितग्राहियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 26 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र पन्ना में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हितग्राहियों को सामान्य प्रबंधक जेम, एससी/एसटी हब, वेण्डर डेवलपमेन्ट आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक हितग्राहियों को प्रशिक्षण में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
समाचार क्रमांक 248-528

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा