जिला चिकित्सालय में लगेंगे सीसीटीव्ही कैमरे

पन्ना 24 फरवरी 18/जिला चिकित्सालय पन्ना के विभिन्न वार्डो, कक्षों, गैलरी एवं बरामदा में सीसी टीव्ही कैमरे लगाए जाने हैं। कैमरों की वार्षिक मरम्मत भी कराई जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डाॅ. व्ही.एस. उपाध्याय ने बताया कि यह कार्य अनुभवी कार्यकर्ताओं से ही कराए जाएंगे। इच्छुक कार्यकर्ता इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 7 मार्च 2018 तक कार्यालयीन समय में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 249-529

Comments