Posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह- स्मार्ट फोन के लिए मिलेगी अतिरिक्त राशि

पन्ना 20 फरवरी 18/शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के लिए बहुत ही मददगार साबित हो रही है। शासन ने इसे बेटियों के लिए और अधिक फायदेमंद बना दिया है। अब कन्याओं को स्मार्ट फोन खरीदने के लिए अतिरिक्त राशि मिलेगी। इस तरह कन्या को कुल 20 हजार रूपये की राशि 2 चैक के माध्यम से दी जाएगी। जिसमें 17 हजार रूपये के चेक के अतिरिक्त 3 हजार रूपये की राशि कन्या के स्मार्ट फोन खरीदने के लिए दी जाएगी। उप संचालक सामाजिक न्याय अशोक चतुर्वेदी ने जिले की बेटियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।  समाचार क्रमांक 191-471

छात्र की पिटाई करने पर शिक्षक निलंबित

पन्ना 20 फरवरी 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा पन्ना जिले के आदिवासी बालक आश्रम सुनेही के छात्र राजकुमार आदिवासी की पिटाई करने पर सहायक अध्यापक श्री सुरेन्द्र कुमार बेडिया को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से छात्र की पिटाई के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच के लिए संभागीय उपायुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास सागर संभाग एवं जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग पन्ना द्वारा पिछले दिनों बालक आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक द्वारा कक्षा चैथी के छात्र राजकुमार की पिटाई होना पाया गया। साथ ही छात्र की पीठ में चोट के हल्के निशान पाए गए है। जिस पर कार्यवाही करते हुए विहित प्रावधान अनुसार सहायक अध्यापक को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री सुरेन्द्र का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र पवई रहेगा।

कलेक्ट्रेट में सुनी गयी 114 आवेदकों की समस्याएं

Image
 पन्ना 20 फरवरी 18/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा 114 आवेदकों की समस्याएं सुनी गयी। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकांे ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। आमजनता द्वारा बिजली बिल, बीपीएल में नाम जोडे जाने, उपचार सहायता राशि, परिवार सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, भूअर्जन, मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने कई आवेदनों का मौके पर निराकरण करते हुए शेष आवेदकों की समस्याओं के यथाशीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले के विभिन्न अनुभाग एवं विकासखण्ड से संबंधित प्रकरणों मंे वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के निर्देशन पर जनसुनवाई में आए जरूरतमंद 6 आवेदकों को तहसीलदार पन्ना द्वारा दीनदयाल रसोई में भोजन के लिए टोकन प्रदाय किए गए। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को उपखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में जनसुनवा...

ग्राम पंचायत बोरी एवं सिमरिया का खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेला स्थगित खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेलों की तिथियां संशोधित

पन्ना 20 फरवरी 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि ग्राम पंचायत बोरी एंव सिमरिया में लगने वाले खण्ड स्तरीय अन्योदय मेलों को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। जनपद पंचायत शाहनगर की ग्राम पंचायत बोरी में 21 फरवरी एवं जनपद पंचायत पवई की ग्राम पंचायत सिमरिया में 23 फरवरी को आयोजित अन्त्योदय मेला, सह जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर आयोजित किया जाना था जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी अन्त्योदय मेलों की तिथियां संशोधित की गयी हैं जिसमें जनपद पंचायत पवई की ग्राम पंचायत सिमरिया में 10 मार्च को तथा जनपद पंचात शाहनगर की ग्राम पंचायत बोरी में 11 मार्च को मेले का आयोजन किया जाएगा। पूर्व के निर्देश यथावत रहेंगे। समाचार क्रमांक 180-460

सामान्य सभा/सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज

पन्ना 20 फरवरी 18/जिला पंचायत सामान्य सभा/सामान्य प्रशासन समिति की बैठक का आयोजन 21 फरवरी को अपरांह 01 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि बैठक में पन्ना जिले में मेडिकल काॅलेज की स्थापना के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा एवं अनुमोदन तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधितों से बैठक में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। समाचार क्रमांक 181-461

परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश

Image
पन्ना 20 फरवरी 18/माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षाएं 01 मार्च से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल 2018 तक आयोजित होने जा रही है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री मनोज खत्री ने कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल पन्ना को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान विद्युत प्रवाह निरंतर सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए रखना सुनिश्चित करें। समाचार क्रमांक 182-462

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 20 फरवरी 18/तहसीलदार अमानगंज के प्रतिवेदन अनुसार 17 अगस्त 2017 को गोविन्द पिता आनन्दी आदिवासी उम्र 32 वर्ष निवासी सनौरा तहसील अमानगंज की मृत्यु सर्पदंश से हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर ने कलेक्टर न्यायालय में मृतक के निकटतम वैध वारिस उसके पुत्र आशीष आदिवासी उम्र 4 वर्ष बली दादी अमसिया आदिवासी निवासी सनौरा तहसील अमानगंज को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक गोविन्द आदिवासी के निकटतम वैध वारिस उसके पुत्र आशीष आदिवासी उम्र 4 वर्ष बली दादी अमसिया आदिवासी निवासी सनौरा तहसील अमानगंज जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार अमानगंज को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 183-463

पदस्थ अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन

पन्ना 20 फरवरी 18/कलेक्टर एवं जिला दडाधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा 15 दिसंबर 2017 में जिले में पदस्थ अधिकारियों के मध्य किए गए कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने प्रेस और पुस्तक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1867 के प्रावधान अनुसार समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को उनके अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत सशक्त कर दिया है। समाचार क्रमांक 184-464

जल उपभोक्ता संस्था निर्वाचन 2017-18 मास्टर ट्रेनर नियुक्त-मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आज

Image
पन्ना 20 फरवरी 18/जल उपभोक्ता संस्था निर्वाचन 2017-18 के अन्तर्गत जल संसाधन संभाग पवई की 8 जल उपभोक्ता संस्थाओं के उन प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन कराया जाना है जिनका 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया है कि निर्वाचन क्षेत्रों के लिए गठित मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। जिसमें तहसील शाहनगर के लिए प्राचार्य हाईस्कूल शाहनगर मलखान सिंह यादव, वरिष्ठ अध्यापक उमावि शाहनगर बालमुकुन्द तिवारी, वरिष्ठ अध्यापक उमावि. पवई रामकृष्ण नगायच, वरिष्ठ अध्यापक उमावि पवई राकेश कुमार श्रीवास्तव को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। इसी प्रकार तहसील रैपुरा के लिए वरिष्ठ अध्यापक उमावि. रैपुरा प्रमोद कुमार शुक्ला, वरिष्ठ अध्यापक उमावि. रैपुरा राजकुमार यादव, वरिष्ठ अध्यापक उमावि. रैपुरा दिलीप सिंह परस्ते तथा वरिष्ठ अध्यापक उमावि. मोहन्द्रा नरेन्द्र कुमार व्योहार को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे शासकीय महाविद्यालय कला भवन पन्ना में आयो...

न्यू माॅड्यूल विधिक सेवा शिविर के संबंध में बैठक आज

पन्ना 20 फरवरी 18/जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री राजेश कुमार कोष्टा के निर्देशानुसार 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से ग्राम सारंगपुर में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं, नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जनसामान्य को जागरूक किए जाने के साथ-साथ हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना सम्मिलित है। विधिक सेवा शिविर का मूल उद्देश्य जागरूकता से सशक्तिकरण है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधिक सेवा शिविर आयोजन के पूर्व जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में न्यू माॅड्यूल विधिक सेवा शिविर संबंधी बैठक 21 फरवरी शाम 5 बजे से एडीआर सेन्टर सभागृह जिला न्यायालय परिसर पन्ना में आयोजित की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों से नियत तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की गयी है। समाचार क्रमांक 186-466