मुख्यमंत्री कन्या विवाह- स्मार्ट फोन के लिए मिलेगी अतिरिक्त राशि

पन्ना 20 फरवरी 18/शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के लिए बहुत ही मददगार साबित हो रही है। शासन ने इसे बेटियों के लिए और अधिक फायदेमंद बना दिया है। अब कन्याओं को स्मार्ट फोन खरीदने के लिए अतिरिक्त राशि मिलेगी। इस तरह कन्या को कुल 20 हजार रूपये की राशि 2 चैक के माध्यम से दी जाएगी। जिसमें 17 हजार रूपये के चेक के अतिरिक्त 3 हजार रूपये की राशि कन्या के स्मार्ट फोन खरीदने के लिए दी जाएगी। उप संचालक सामाजिक न्याय अशोक चतुर्वेदी ने जिले की बेटियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। 
समाचार क्रमांक 191-471

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा