मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 20 फरवरी 18/तहसीलदार अमानगंज के प्रतिवेदन अनुसार 17 अगस्त 2017 को गोविन्द पिता आनन्दी आदिवासी उम्र 32 वर्ष निवासी सनौरा तहसील अमानगंज की मृत्यु सर्पदंश से हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर ने कलेक्टर न्यायालय में मृतक के निकटतम वैध वारिस उसके पुत्र आशीष आदिवासी उम्र 4 वर्ष बली दादी अमसिया आदिवासी निवासी सनौरा तहसील अमानगंज को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।

तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुनौर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक गोविन्द आदिवासी के निकटतम वैध वारिस उसके पुत्र आशीष आदिवासी उम्र 4 वर्ष बली दादी अमसिया आदिवासी निवासी सनौरा तहसील अमानगंज जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार अमानगंज को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 183-463

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार