मुख्यमंत्री ने दो जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

पन्ना 28 सितंबर 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से दो जरूरतमंद को उपचार के लिए 75 हजार रूपये की सहायता दी है। अपर कलेक्टर ने बताया है कि भज्जू पटेल निवासी ग्राम चकरभाटा तहसील शाहनगर को उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्री पटेल के उपचार के लिए केंसर केयर रीवा संजय गांधी होस्पिटल केम्पस रीवा को जारी गयी है। इसी प्रकार श्रीमती सम्पत यादव निवासी ग्राम लौलास तहसील अजयगढ को उपचार के लिए 50 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्रीमती सम्पत यादव के उपचार के लिए होस्पिटल एण्ड रिसर्च इन्टीट्यूट ग्वालियर को जारी गयी है।
समाचार क्रमांक 365-3053

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित