विधानसभा निर्वाचन-2018 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने प्रस्ताव भेजने के निर्देश

पन्ना 28 सितंबर 18/अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के अन्तर्गत समस्त नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि यदि आपको किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाना है तो उसका प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजें जहां से संबंधित की ड्यूटी का आदेश जारी किया जाएगा। ताकि एक ही स्थान से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी का आदेश जारी हो और किसी की दोहरी ड्यूटी न लग सके।
समाचार क्रमांक 376-3064

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित