सहायक अध्यापक को नोटिस जारी

पन्ना 28 सितंबर 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि श्री बाबूलाल उपवंशी सहायक अध्यापक शा.प्रा. शाला अमरछी संकुल खोरा दिनांक 23 अगस्त 2018 से लगातार बगैर किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं जिससे श्री उपवंशी को सौंपी गयी कक्षाओं का शैक्षणिक कार्य प्रभावित हुआ है। इनका यह कृत्य पदीय दायित्वों के प्रतिकूल होकर कदाचरण की श्रेणी में परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने श्री उपवंशी को अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाए के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

    उन्होंने सहायक अध्यापक श्री बाबूलाल उपवंशी को निर्देश दिए हैं कि तीन दिवस के अन्दर कारण बताओ सूचना पत्र का बिन्दुवार उत्तर प्रमाण सहित इस कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करें। समय सीमा में उत्तर/प्रतिवाद प्राप्त न होने पर यह मानते हुए कि आपके अपने बचाव में कुछ नही कहना है, एक पक्षीय प्रस्तावित कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वतः उत्तरदायी माने जाएंगे।
समाचार क्रमांक 367-3055

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा