नील क्रांति योजना अन्तर्गत 4 मत्स्य कृषकों को मोटर साइकिल वितरित मछुआ प्रशिक्षण सम्पन्न

पन्ना 28 सितंबर 18/सहायक संचालक मत्स्योद्योग पन्ना ने बताया है कि 28 सितंबर 2018 को मछुआ प्रशिक्षण का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव एवं अध्यक्ष नगरपालिका पन्ना श्री मोहनलाल कुशवाहा की उपस्थिति किया गया। समापन अवसर पर नील क्रांति योजना अन्तर्गत 4 मत्स्य कृषकों को मोटर साइकिल विथ आइस बाक्स का वितरण चाबी सौंप कर कराया गया। इस अवसर पर पार्षदगण मौजूद रहे।

    उन्होंने बताया कि इसी दिन कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बेनीसागर पन्ना का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने प्रक्षेत्र में संग्राहित मत्स्य बीच का अवलोकन कर अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा की। साथ ही उपस्थित मछुआ प्रशिक्षणार्थियों से मत्स्य विभाग की योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नील क्रांति योजना अन्तर्गत मत्स्य कृषकों को प्रदाय की गयी मोटर साइकिल विथ आइस बाक्स के संबंध में हितग्राहियों से जानकारी ली। मोटर साईकिल प्राप्त हितग्राहियों में मुमादीन रैकवार पन्ना, रज्जनलाल रैकवार पन्ना, रामेश्वरी रैकवार मोहन्द्रा (पवई) एवं अहमद खाॅ अजयगढ़ शामिल हैं। 
समाचार क्रमांक 373-3061

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार