आंगनवाडी कार्यकर्ता केन्द्र रतनपुरा श्रीमती जैन को पद से पृथक करने के आदेश

पन्ना 01 सितंबर 18/कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना गुनौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 अप्रैल 2018 को ब्लाक परियोजना सहायक (स्निप) गुनौर द्वारा आंगनवाडी केन्द्र रतनपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती प्रत्नेहलता जैन अनुपस्थित पायी गयी। शासन द्वारा प्रदाय शासकीय मोबाईल में विगत कई दिनों से कार्य होना नही पाया गया एवं टेकहोम राशन का भी वितरण नही किया जा रहा है। आंगनवाडी कार्यकर्ता केन्द्र रतनपुरा श्रीमती प्रत्नेहलता जैन को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं टेकहोम राशन वितरण न करने एवं शासकीय मोबाइल पर कार्य न करने के फलस्वरूप कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसका उत्तर श्रीमती जैन द्वारा प्रस्तुत नही किया गया।

केन्द्र का निरीक्षण 23 जून 2018 को परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुनौर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होना पाया गया एवं केन्द्र की समस्त सामग्री वर्तन, खिलौने, टीएचआर के बैग कार्यकर्ता श्रीमती जैन के घर पर रखे पाए गए। शासकीय मोबाईल पर भी कार्य होना नही पाया गया। जिसके फलस्वरूप 7 जुलाई 2018 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिसका जबाव प्रस्तुत करने हेतु श्रीमती प्रत्नेहलता की माॅ श्रीमती हर्षबाला जैन आयी थी। श्रीमती जैन की माॅ द्वारा भी स्वीकार किया है कि प्रत्नेहलता की शादी माह अप्रैल 2018 में जबलपुर में कर दी गयी है। अप्रैल 2018 से श्रीमती प्रत्नेहलता जैन नही आयी है।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गुनौर ने श्रीमती प्रत्नेहलता जैन आंगनवाडी कार्यकर्ता केन्द्र रतनपुरा माह अप्रैल 2018 से लगातार अनुपस्थित रहने तथा केन्द्र का संचालन शासन की मंशानुसार न होने, शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को न मिलने के फलस्वरूप श्रीमती जैन की सेवाएं आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद से तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
समाचार क्रमांक 19-2708

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार