श्रम निरीक्षकों के मध्य कार्य क्षेत्र का आवंटन

पन्ना 01 सितंबर 18/श्रम पदाधिकारी पन्ना द्वारा कार्यालय मंे पदस्थ श्रम निरीक्षकों के मध्य कार्य क्षेत्र का आवंटन किया गया है। जिसमें श्री यू.सी. शर्मा श्रम निरीक्षक को पन्ना शहर में वार्ड क्रमांक 12 से 22 तक एवं शाहनगर, रैपुरा, पवई, गुनौर तहसील का सम्पूर्ण कार्य क्षेत्र आवंटित किया गया है। इसी प्रकार श्रीमती मंजूषा त्रिपाठी कल्याण पर्यवेक्षक को पन्ना शहर में वार्ड क्रमांक 01 से 11 तक एवं अजयगढ़, देवेन्द्रनगर, अमानगंज, पन्ना तहसील का सम्पूर्ण कार्य क्षेत्र आवंटित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी श्रम निरीक्षक अनाधिकृत रूप से एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप नही करेंगे।
समाचार क्रमांक 12-2701

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा