चार दिवसीय फल परिरक्षण कार्यषाला आज से

पन्ना 23 जुलाई 18/आजीविका मिषन, तेजस्वनी जिला पन्ना एवं उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण जिला पन्ना के संयुक्त तत्वाधान में 24 से 27 जुलाई तक 04 दिवसीय फल परिरक्षण कार्यषाला का आयोजन सुबह 11 बजे से ऐवर साइन गार्डन इन्द्रपुरी कालोनी पन्ना में किया जायेगा। फल परिरक्षण कार्यषाला में इन्दौर से आये वैज्ञानिक ललित भटनागर एवं मिलन पाल द्वारा च्वयन प्रास, टमाटर सॅास, जैम, जैली, मुरब्बा तथा फल -सब्जी का रख रखाव के संबंध में व्यवहारिक एवं सैद्धान्तिक प्रषिक्षण दिया जायेगा। उद्यानिकी की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये सहायक संचालक उद्यान श्री एम.एम. भट्ट ने महिलाओं से फल परिरक्षण कार्यषाला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रषिक्षण प्राप्त करने की अपील की है।
समाचार क्रमांक 299-2233

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने 125 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

नेशनल लोक अदालत 08 सितंबर को