फरार आरोपियों पर 2-2 हजार रूपये का ईनाम घोषित

पन्ना 23 जुलाई 18/थाना अमानगंज जिला पन्ना के प्रकरण क्र. 109/18 में फरार आरोपी भोलेराजा पिता राम सिंह तथा राहुल पिता राम सिंह निवासी ग्राम गडोखर थाना अमानगंज जिला पन्ना की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।

    प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने फरार आरोपी भोलेराजा पिता राम सिंह तथा राहुल पिता राम सिंह निवासी ग्राम गडोखर थाना अमानगंज जिला पन्ना को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 2-2 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 287-2221

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मंत्री सुश्री महदेले ने 125 जरूरतमंदों को दी उपचार सहायता

नेशनल लोक अदालत 08 सितंबर को