अनुपस्थित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक एक दिवस अवैतनिक

पन्ना 17 जुलाई 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जनपद पंचायत पवई के सिमरिया कलस्टर में 12 जुलाई 2018 को कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सचिव ग्राम पंचायत लुधनी मोली लाल अहिरवार, सचिव ग्राम पंचायत सिमराकलां जयप्रकाश पाण्डेय तथा ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सिमराकलां नन्दकिशोर गर्ग अनुपस्थित पाए गए।

    उन्होंने बताया कि सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अनुपस्थिति के संबंध में न तो कोई पूर्व सूचना दी गयी और न ही अवकाश प्राप्त किया गया। अनाधिकृत अनुपस्थिति के आधार पर संबंधीजनों का एक दिवस दिनांक 12 जुलाई 2018 अकार्य दिवस घोषित करते हुए अवैतनिक किया गया है।
समाचार क्रमांक 209-2143

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार