अनुपस्थित सचिव एक दिवस अवैतनिक

पन्ना 19 जुलाई 18/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि जनपद पंचायत पन्ना के मड़ला कलस्टर में 13 जुलाई 2018 को कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में विभिन्न ग्राम पंचायतों की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें ग्राम पंचायत ललार सचिव ठाकुर प्रसाद यादव, ग्राम पंचायत जरधोवा सचिव सूर्य प्रताप सिंह यादव, ग्राम पंचायत मोहनपुरवा सचिव अमित खरे तथा ग्राम पंचायत बडवारा सचिव रामनरेश शर्मा अनुपस्थित पाए गए।

    उन्होंने बताया कि सचिव द्वारा अनुपस्थिति के संबंध में न तो कोई पूर्व सूचना दी गयी और न ही अवकाश प्राप्त किया गया। अनाधिकृत अनुपस्थिति के आधार पर संबंधीजनों का एक दिवस दिनांक 13 जुलाई 2018 अकार्य दिवस घोषित करते हुए अवैतनिक किया गया है।
समाचार क्रमांक 241-2175

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल

फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित