पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन

पन्ना 19 जुलाई 18/जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जिले में उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत आर्थिक सामाजिक जातिगत जनगणना 2011 एवं विस्तारित उज्ज्वला योजना अन्तर्गत पात्र अन्त्योदय अन्न योजना, अनुसूचित जाति/ जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार के हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे हितग्राहियों को भोजन बनाने की सुविधा उपलब्ध हो, लकडी एवं केरोसिन से भोजन बनाने की स्थितियां समाप्त हो तथा किसी प्रकार का धुंआ उत्पन्न नही होने के कारण आंखों की सुरक्षा बनी रहे।

    उन्होंने जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि उज्ज्वला एवं विस्तारित उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत प्रदाय किए जा रहे निःशुल्क विस्तारित उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत कनेक्शन प्राप्त करें। गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए सचिव, रोजगार सहायक, उचित मूल्य दुकान के विक्रेता को अनुसूचित जाति/जनजाति के हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, अन्त्योदय अन्न योजना के हितग्राहियों द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति, दो फोटो, परिवार के किसी दो सदस्य के आधार कार्ड, बैंक खाते की छायाप्रति उपलब्ध कराएं। जिले के समस्त सचिव, रोजगार सहायक, उचित मूल्य दुकान के विक्रेता, पात्र हितग्राहियों के फार्म भरवाए जाकर संबंधित गैस एजेन्सियों को उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर क्षेत्रीय सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से सम्पर्क करें।
समाचार क्रमांक 245-2179

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार