गा्रम पंचायत खुजरी कुडार में षौचालय उपयोग करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम

पन्ना 19 जुलाई 18/जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा पन्ना ने बताया कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक रोषनी षिवहरे द्वारा गा्रम पंचायत खुजरी कुडार के षासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल प्रागंण में श्रमदान कर साफ-सफाई की गयी। रोशनी शिवहरे ने कहा कि गांव को साफ-स्वच्छ रखने से बीमारी से बचने के साथ-साथ मन-मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है जिससे पढा़ई में मन लगेगा।

      ग्राम पंचायत खजुरी कुडार के सरपंच श्री चन्द्रभान सिंह यादव ने सभी ग्रामवासी को गांव में साफ-सफाई रखने का अनुरोध किया। रंधीर सिंह यादव द्वारा षौचालय का उपयेाग करने को कहा क्योकि बाहर जाने से अनेक बिमारियां उत्पन्न होती है। जिससे लोग बीमार होते है। महिलाओं को षौचालय उपयोग करने तथा साफ-सुथरा रखने के उपाय बताये तथा सभी महिलाओं को स्वच्छता संबंधी निर्देश दिये गये। स्वच्छता कार्यक्रम अनुसार छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से हाथ धुलाई कराकर स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता के संबंध में जानकरी दी गई। बच्चों को यह संदेष दिया गया कि षौच करने के बाद अपने हाथ साबुन तथा डिटोल से अच्छी तरह से धोना चाहिए तथा खाना खाने के पहले हाथ धोना चाहिए।
समाचार क्रमांक 243-2177

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा