डाॅ. तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहन्द्रा एवं सिमारिया का किया निरीक्षण
पन्ना 19 जुलाई 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में 19 जुलाई को डाॅ. एल.के. तिवारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहन्द्रा का औचक निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डा.ॅ तिवारी ने अस्पताल के औषधि वितरण केन्द्र का निरीक्षण कर उपलब्ध करायी जानी वाली औषधियों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। उनके द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि वहां 05 सफाई कर्मी सेवा दे रहें है। उन्होंने पदस्थ महिला स्वास्थ्य कर्मी को स्वास्थ्य केन्द्र सेवा देने के नियम से अवगत कराते हुए सभी को सुबह प्रातः 08 बजे से 01 बजे तक नियमित रूप से स्वास्थ्य केन्द्र मे उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय करने तथा उसके उपरांत भोजनावकाश के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान यदि कोई इमरजेंसी आती है तो आपको आॅन काॅल आकर हितग्राही को आकस्मिक चिकित्सकीय सेवा प्रदान करना अनिवार्य है। स्वास्थ्य केन्द्र में 01 स्टाफ नर्स और 02 एएनएम वर्तमान समय में पदस्थ पाए गए। इस दौरान संज्ञान में आया कि राजन अहिरवार सर्पोट स्टाफ की नियुक्ति स्वास्थ्य केन्द्र में की गयी है, लेकिन वे मौके पर अनुपस्थित पाये गये। साथ ही उनके द्वारा अपने कार्यदायित्वों का निर्वाहन जिम्मेदारी पूर्ण नहीं किया जाना पाया गया जिसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
निरीक्षण के दौरान डाॅ. तिवारी द्वारा उपस्थित स्टाफ को सर्पोटिव सुपरविजन के तहत अपने प्रसव कक्ष की व्यवस्था को गुणवत्ता युक्त संचालन बावत एएनएम को प्रसव केन्द्र का प्रभारी बनाये जाने के लिए आदेशित किया गया। साथ ही जिन सफाई कर्मियों का भुगतान नहीं हुआ है, उनके तत्काल भुगतान कराने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में इनवर्टर खराब पाया गया जिसे तत्काल सुधारवाने एवं भर्ती मरीजों को भोजन देने हेतु किचन प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में जो भी मरीज भर्ती हों उन्हें भोजन व्यवस्था नियमानुसार देना सुनिश्चिित करें। स्वास्थ्य केन्द्र में उपकरणों के सुधार करवाने हेतु अनुबंधित संस्था को आॅन लाइन शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नम्बर की जानकारी प्रदान की। मुख्य मार्ग से स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचने हेतु मुख्य मार्ग में साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिये।
डाॅ. तिवारी एवं उनके साथ डाॅ. ज्ञानेश मिश्रा जिला कम्युनिटी मोबालाईजर पन्ना के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमारिया का निरीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ चिकित्सक डाॅ. सुधीर सिंह चैहान को अस्पताल के औषधि वितरण केन्द्र में रखी हुई औषधियों को सही ढंग से व्यस्थित करने एवं स्वास्थ्य केन्द्र प्रसव कक्ष को मेंटरनिटीं विंग के रूप में माॅडल स्वरूप तैयार करने के लिए उत्साहित किया गया। इसी के साथ ही औषधि स्टोर का निरीक्षण कर आवश्यक दवाईयों को प्राप्त करने के लिए जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि एक्सरे मशीन के संचालन के लिए चिन्हित स्टाफ को जिला चिकित्सालय में एक सप्ताह का प्रशिक्षण लेने हेतु भेजें। अस्पताल में बाउन्ड्री वाल के निर्माण के संबंध में कमिश्नर हेल्थ को अवगत कराएं। उन्होंने डाॅ. सुधीर सिंह चैहान को प्रोत्साहित करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं को सुदृढकर आमजन मानस को चिकित्सा सेवा प्रदाय करने के लिए प्रेरित किया।
समाचार क्रमांक 251-2185

Comments
Post a Comment