जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्या. उत्तर वनमण्डल पन्ना का निर्वाचन कार्यक्रम निर्वाचन हेतु श्री ओहरी रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

पन्ना 11 जून 18/मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल द्वारा जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित उत्तर वनमण्डल पन्ना के निर्वाचन हेतु श्री अशोक ओहरी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। संचालक मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम निश्चित किया गया है। 

जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यारित उत्तर वनमण्डल पन्ना के रिटर्निंग आफिसर श्री अशोक ओहरी ने बताया कि संस्था के पंजीकृत उपविधि क्र. 13 अनुसार संचालक मण्डल के लिए निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की कुल संख्या 10 हैं जिसमें अनारक्षित वर्ग के 8, अनुसूचित जाति वर्ग के एक एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक सदस्य है। उन्होंने बताया कि संस्था कार्यालय जिला सहकारी यूनियन मर्या. उत्तर वनमण्डल पन्ना प्राधिकृत अधिकारी शाहिल र्ग उप प्रबंध संचालक जिला वनो.सह.यूनि.मर्या. उत्तर वनमण्डल पन्ना को 18 जून को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नामंाकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 19 जून 2018 को दोपहर 12 बजे से जांच पूर्ण होने तक किया जाएगा। दिनांक 20 जून दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 

उन्होंने बताया कि जिला वनो.सह.यूनि.मर्या. उत्तर वनमण्डल पन्ना में चुनाव लडने वाले अंतिम दम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चिन्हों का आवंटन 20 जून दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। विशेष साधारण सम्मिलन में मतदान 26 जून को दोपहर 12 से 2 बजे तक एवं मतगणना 26 जून को दोपहर 2.30 बजे से मतगणना समाप्ति तक किया जाएगा। रिक्त स्थानों हेतु सहयोजन 27 जून दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक, 27 जून 2018 को अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना जारी की जाएगी। अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/प्रतिनिधियों एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन 30 जून दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला वनो.सह.यूनि.मर्या. उत्तर वनमण्डल पन्ना में किया जाएगा। 
समाचार क्रमांक 147-1705

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा