स्वच्छता अभियान के तहत किया जा रहा नारा लेखन कार्य घर-घर जाकर शौचालय बनवाने के लिए किया जा रहा प्रेरित

पन्ना 11 जून 18/भारत सरकार के पेयजल एंव स्वच्छता मंत्रालय के द्वारा 1 मई से 31 जुलाई तक युवाओं ऐव स्वंय सेवी संस्थाओं के माध्यम से सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से गीष्मकालीन समर इन्टरर्शिप के श्रमदान कर डोर टू डोर सम्पर्क कर नुक्कड़ नाटक ,स्वच्छता रैली, एंव नारा लेखन कार्य किया गया। अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की एक पहल है। नेहरू युवा केन्द्र पन्ना द्वारा प्रत्येक ब्लाॅक अपने युवा मंडलों वालिंर्टियर माध्यम से स्वच्छता अभियान एंव श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र ने बताया कि पन्ना जिले के विकासखण्ड अजयगढ़ की पंचायत नयागाॅव में जो लोग शौचालय नही बना रहे  थे। उनके घर-घर जाकर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वच्छता के सबंधं में स्वच्छता के ऊपर सभी युवाओं ने मिलकर नारा लेखन कार्य किया और युवाओं को स्वच्छता से संबंधित कई प्रकार की लाभ बताये गये। 
समाचार क्रमांक 150-1708

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा