सुपर-100 चयन परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि बढी अंतिम तिथि आज

पन्ना 11 जून 18/स्कूल शिक्षा विभाग अन्तर्गत सुपर-100 चयन परीक्षा वर्ष 2018 के फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गयी थी। जिसे बढाते हुए अब फार्म भरने की तिथि 12 जून शाम 5 बजे तक कर दी गयी है। चयन परीक्षा के निर्देश आवेदन पत्र का प्रारूप और पात्र विद्यार्थियों की सूची प्रदेश के सभी शासकीय हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्यो को दिनांक 01 जून 2018 को उनके विमर्श पोर्टल लाॅगिन पर उपलब्ध कराई जाकर उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे समस्त पात्र विद्यार्थियों और उनके पालकों को सूचित करें और चयन परीक्षा में भाग लेने हेतु प्रेषित करें।  

चयन परीक्षा में बैठने के इच्छुक विद्यार्थी अब दिनांक 12 जून 2018 शाम 5 बजे तक पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी द्वारा अपने स्कूल के प्राचार्य से आवेदन फार्म प्राप्त करके भरा हुआ फार्म प्राचार्य के पास जमा कराया जाना होगा। उनके द्वारा प्राचार्य के माध्यम से अपने भरे हुए आवेदन की अंतिम दिनांक 12 जून 2018 को शाम 5 बजे तक आॅनलाइन एंट्री करानी होगी।
समाचार क्रमांक 146-1704

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार