मण्डी स्तरीय समिति गठित

पन्ना 04 मई 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने जिले में गेंहू, चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के संबंध में जांच किए जाने हेतु जिले में मण्डी स्तरीय समिति गठित की है। समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संबंधित क्षेत्र, क्षेत्रीय सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी संबंधित क्षेत्र, सहकारिता निरीक्षक पनना तथा मण्डी सचिव/मण्डी निरीक्षक संबंधित क्षेत्र को रखा गया है।

    उन्होंने बताया कि नाफेड के सर्वेयर द्वारा यदि चना, मसूर एवं सरसों को अमान्य किया जाता है तो मण्डी स्तरीय समिति के समक्ष विवाद का निराकरण किया जाएगा। समिति के द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण आॅनलाईन दर्ज किया जाएगा।
समाचार क्रमांक 43-1241

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा