आजीविका रथ रवाना-कलेक्टर श्री खत्री ने दिखाई हरी झण्डी

पन्ना 04 मई 18/ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत 5 मई को आजीविका एवं कौशल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेष राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन द्वारा आयोजित आजीविका एवं कौषल दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से दो आजीविका रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ये रथ पन्ना विकासखण्ड के सभी ग्रामों में भ्रमण कर ग्रामवासियों को ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्यों एवं संचालित गतिविधियों के संबंध में जागरूक करने का प्रयास करेंगे। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को उपयोगी आजीविका एवं कौशल आधारित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर निर्धनता कम करना है। ताकि गरीबों की मजबूत बुनियादी संस्थाओं के माध्यम से उनकी आजीविका को स्थाई आधार को बेहतर बनाया जा सके। ऐसे ही आजीविका रथ जिले के अन्य विकासखण्डों में भी भ्रमण कर प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे।
समाचार क्रमांक 36-1234

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार